search

दुनिया की सबसे कमजोर और सबसे मजबूत करेंसी में कितना अंतर? 1 के बदले मिलेंगे 32 लाख

deltin33 2026-1-8 09:26:44 views 669
  

कुवैती दीनार है दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी



नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि कुवैती दीनार (KWD) वैल्यू के हिसाब से लगातार दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी बनी हुई है। इसकी मजबूती के कई कारण हैं, जिनमें मुख्य रूप से कुवैत के बड़े तेल भंडार और स्थिर आर्थिक नीतियां शामिल हैं। इसके नतीजे में कुवैती दीनार की वैल्यू अमेरिकी डॉलर जैसी दूसरी करेंसी की तुलना में भी बहुत ज्यादा होती है। मगर दुनिया की सबसे कमजोर करेंसी कौन-सी है? आइए जानते हैं।
ये है दुनिया की सबसे कमजोर करेंसी

दुनिया की सबसे कमजोर करेंसी ईरानी रियाल है। इस समय 1 भारतीय रुपया 11,049 ईरानी रियाल के बराबर है। वहीं 1 डॉलर करीब 9.94 लाख ईरानी रियाल के बराबर है। हाल ही में ये 1 डॉलर 14.7 लाख ईरानी रियाल तक पहुंच गया था।
कुवैती दीनार कितना मजबूत?

कुवैती दीनार की मजबूती की बात करें तो 1 कुवैती दीनार इस समय 292.79 रुपये के बराबर है। वहीं डॉलर से तुलना करें तो 1 कुवैती दीनार 3.26 अमेरिकी डॉलर के बराबर है।
1 कुवैती दीनार कितने ईरानी रियाल के बराबर?

अब तुलना करते हैं कुवैती दीनार और ईरानी रियाल की। मौजूदा रेट के आधार पर इस समय 1 कुवैती दीनार 32,36,246 ईरानी रियाल के बराबर है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों देशों की करेंसी में कितना अंतर है।
क्यों हुई ईरानी करेंसी इतनी कमजोर?

ईरानी करेंसी में ताजा गिरावट दिसंबर के आखिर से आए तेज उतार-चढ़ाव के बाद आई है। करेंसी में गिरावट की वजह से तेहरान और दूसरे शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। ईरानी रियाल अमेरिका-ईरान न्यूक्लियर डील टूटने के बाद से ज्यादा मुश्किल में है। उस समय ईरान पर भारी प्रतिबंध भी लगाए गए थे।
तब से डॉलर के मुकाले रियाल की कीमत तेजी से गिरी है। हाल के सालों में यह स्थिर हुई। मगर फिर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण इस पर नया दबाव पड़ा।

ये भी पढ़ें - वेनेजुएला की करेंसी का क्या है नाम? छापना पड़ा था 10 लाख का नोट; भारतीय रुपये के मुकाबले इतनी सी हैसियत
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476106