search

Weather Update: रामनगरी के लोगों को भीषण ठंड से मिलेगी राहत, 9 जनवरी से तीन दिन तक साफ रहेगा मौसम; खिलेगी धूप

cy520520 2026-1-8 07:57:01 views 1069
  

शीतलहरी में जमथरा स्थित शवदाहस्थल के निकट अलाव के पास बैठे लोग



जागरण संवाददाता, अयोध्या। बीते दिनों की तरह बुधवार को भी दिन भर शीतलहरी का प्रकोप जारी रहा। दोपहर में सूर्यदेव का दर्शन जरूर हुआ, लेकिन पहाड़ी हवाओं के प्रभाव से गलन युक्त सर्दी से लोग ठिठुरते रहे।

सुबह कोहरा छाया रहा, जो दिन चढ़ने के साथ ही धीरे-धीरे छंटने लगा। धूप लुकाछिपी करती रही। अपराह्न बाद फिर से बादल व धुंध छा गई। गलन भरी ठंड का असर अधिक हो गया। दिनभर लोग अलाव के सामने बैठे रहे। जगह- जगह दुकानों पर भी हीटर व अलाव जलते रहे। न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से कम आंका गया।  

उधर गुरुवार को शाम से मौसम में सुधार की उम्मीद है। धूप खिलने के आसार हैं। इसी के साथ मौसम में सुधार की शुरुआत होगी, जिसमें ठिठुरन से राहत मिलेगी और दिन-रात का तापमान बढ़ेगा। 11 जनवरी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार 12 जनवरी से दोबारा तापमान में गिरावट दर्ज होनी शुरू हो जाएगी। विज्ञानियों ने बताया कि गुरुवार से हो रहे मौसम के बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ है।

आठ जनवरी शाम या फिर नौ जनवरी को सुबह से मौसम में स्पष्ट बदलाव दिखेगा। पहाड़ी हवाओं की जगह हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी होगा। ये हवाएं अपेक्षाकृत मौसम को गर्म करती हैं। इसी से तापमान में वृद्धि संभावित है।

यह भी पढ़ें- यूपी में आज से मुफ्त राशन वितरण कार्यक्रम की होगी शुरुआत, 23 जिलों में फ्री राशन के साथ मिलेगा ज्वार और बाजरा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162134