search

Weather Today: उत्तराखंड में सर्दी का सितम, कोहरे-पाले से बढ़ी दुश्वारी; अभी और सताएगी सूखी ठंड

LHC0088 2026-1-8 05:56:16 views 574
  

प्रदेश में मौसम शुष्क, न्यूनतम तापमान में गिरावट। जागरण आर्काइव



जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में सर्दी का सितम बढ़ गया है। सुबह और शाम तापमान गिरने के साथ सर्द हवा चलने से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, दिन के समय तेज धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन रात होते ही ठंड का असर बढ़ जा रहा है।

राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे पाले की समस्या भी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल प्रदेश में बारिश के कोई आसार नहीं हैं और अगले कुछ दिनों तक सभी जनपदों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
कोहरे और पाले को लेकर यलो अलर्ट जारी

देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप खिल गई। जिससे दिन में ठंड से राहत रही, लेकिन सुबह-शाम सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। पहाड़ों में भी दिनभर चटख धूप खिली रही। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में कहीं-कहीं घने कोहरे का प्रकोप जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगह तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है।

मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रहने का अनुमान जताया गया है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के साथ-साथ नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना है। वहीं, ऊधम सिंह नगर जनपद में कुछ स्थानों पर शीत दिवस जैसी स्थिति बने रहने के भी आसार हैं, जहां दिनभर ठंड का असर महसूस किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: कोहरे-पाले ने बढ़ाई ठंड, 4.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़का हल्‍द्वानी का तापमान

यह भी पढ़ें- Gorakhpur Weather Today: घने कोहरे ने रोकी धूप, कड़ाके की ठंड से कांपे लोग
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164759