search

वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल भर में गलन भरा द‍िन, गुरुवार के ल‍िए मौसम व‍ि‍भाग ने जारी क‍िया है यह अलर्ट

Chikheang 2026-1-8 05:56:05 views 1135
  

मौसम व‍िभाग ने गुरुवार के ल‍िए अलर्ट जारी क‍ि‍या है।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में गलन का दौर जारी है। पूर्व में ही मौसम व‍िभाग ने अलर्ट जारी कर रखा है। माना जा रहा है क‍ि इस पूरे सप्‍ताह गलन का दौर रहेगा और मौसम का तल्‍ख रुख जनजीवन को बुरी तर‍ह प्रभाव‍ित करेगा। नौ जनवरी तक के ल‍िए मौसम व‍िभाग ने अलर्ट जारी क‍िया है। मौसम का यह तल्‍ख रुख आने वाले द‍िनों में भी जारी रह सकता है।  

गुरुवार की सुबह अंचलों में घना कोहरा रहा और सुबह होने के बाद कुछ कोहरा कम होना शुरू हुआ। हालांक‍ि सुबह तीन बजे के बाद शहर की अपेक्षा अंचलों में अध‍िक कोहरा रहा। मौसम व‍िभाग के तीन द‍िनी अलर्ट के बीच गलन का व्‍यापक प्रकोप पछुआ हवाओं के जोर के बीच बना हुआ है। माना जा रहा है कि‍ पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर आगे भी मैदानी क्षेत्रों में नजर आएगा।  

  

गुरुवार की सुबह गलन भरी हवाओं के थपेड़ों का दौर बना रहा। जबक‍ि मौसम व‍िभाग ने तीन द‍िनी अलर्ट के बीच गुरुवार के ल‍िए यलो अलर्ट जारी क‍िया है। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में पछुआ के जोर की वजह से आने वाले द‍िनों में भी मौसम व‍िभाग अलर्ट जारी कर सकता है। हालांक‍ि प्रारंभ‍िक तौर पर मौसम अनुमानों के अनुरूप ही रहा है।  

सुबह से ही गलन का असर रहा तो उजाला होते ही लोग बाहर न‍िकले तो जहां अलाव द‍िखा वहीं हाथ सेंककर राहत तलाशते नजर आए। मौसम व‍िभाग के गलन भरी हवाओं के चलने के संकेत के बीच हवा भी सुबह पछुआ का जोर ल‍िए नजर आई। जबक‍ि पूर्वांचल में सड़कों पर कोहरे के बीच लोग सुस्‍त गत‍ि से सफर करते नजर आए।   

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 6.3°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 4.8 ड‍िग्री कम रहा। न्‍यूनतम तापमान 6.8°C ड‍िग्री दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.8 ड‍ि‍ग्री कम रहा। आर्द्रता इस दौरान अध‍िकतम 92% और न्‍यूनतम 90% दर्ज की गई। मौसम व‍िभाग ने कोहरे और गलन भरी हवाओं का अलर्ट जारी क‍िया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166782