search

यमुनानगर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, शिकायत करने पर जान से मारने की दी धमकी

cy520520 2026-1-7 23:28:09 views 1136
  

यमुनानगर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। शहर की कालोनी निवासी 18 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर करण नाम के युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपित ने बाद में शादी से इन्कार कर दिया। किसी को शिकायत पर करने पर जान से मारने की धमकी दी।

शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि उसकी एक वर्ष से करण से जान पहचान है। वह अक्सर फोन पर बात करता था। बाद में उसने शादी का वादा किया। एक दिन मिलने के लिए बुलाया और संबंध बनाए।

इसके बाद वह अलग-अलग जगह पर बुलाता रहा। जब उस पर शादी का दबाव बनाया तो वह टाल मटोल करने लगा। पांच जनवरी को आरोपित ने फिर से मिलने के लिए बुलाया और गलत काम किया। अब आरोपित ने शादी करने से साफ मना कर दिया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162295