search

पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ रहती थी महिला, आपसे झगड़े में निगला जहर; दोनों की दर्दनाक मौत

cy520520 2026-1-7 22:56:57 views 728
  

पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ रहती थी महिला। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, सिरसा। ऐलनाबाद में 5 जनवरी को कीटनाशक निगलने वाले प्रेमी जोड़े की हिसार के अग्रोहा में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक सोमनाथ और मृतका सरोज रानी है। दोनों पिछले कुछ साल से राजस्थान के संगरिया में रह रहे थे।

सोमनाथ पंजाब के झंडा खुर्द का रहने वाला था। उसकी डबवाली के रामगढ़ में ननिहाल था। रामगढ़ में उसकी पहचान सरोज के साथ हुई थी। प्रेम प्रसंग के बाद सरोज अपने पति व बच्चों को छोड़कर उसके साथ संगरिया में रहने लग गई।

5 जनवरी को सिरसा नागरिक अस्पताल में सोमनाथ सरोज के साथ अपनी मां शांति देवी से मिलने आया था। मां से मिलने के बाद जब वह वापस संगरिया जा रहा था तो ऐलनाबाद में दोनों ने कीटनाशक निगल लिया। जिसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखकर उन्हें सिरसा से अग्रोहा रेफर किया गया। ऐलनाबाद थाना एसएचओ प्रगट सिंह का कहना है कि स्वजन के बयान दर्ज करके दोनों के शव उन्हें सौंप दिए गए है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162089