search

दो बच्चों की मां ने पति को किया बाय-बाय, प्रेमी संग भाग निकली मुंबई; कैश और जेवर भी ले गई

Chikheang 2026-1-7 20:57:28 views 518
  

दो बच्चों की मां ने पति को किया बाय-बाय, प्रेमी संग भाग निकली मुंबई



जागरण संवाददाता, भागलपुर। जोगसर थानाक्षेत्र में दो बच्चों की मां के पति को बाय-बाय कर अपने प्रेमी संग मुंबई भाग निकलने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की बाबत पति कुंदन कुमार सिंह ने जोगसर थाने में बांका जिले के बाराहाट ताड्डीह निवासी प्रेमी सौरभ कुमार को आरोपित बनाते हुए केस दर्ज कराया है।

दर्ज केस में अपनी और दोनों बच्चों की जानमाल की सुरक्षा को लेकर विधि सम्मत कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। जोगसर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मंटू कुमार ने केस दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बूढ़ानाथ, जोगसर स्थित किराये के मकान से भागी है शिल्पी

पति ने केस दर्ज कराते हुए जोगसर थानाध्यक्ष को जानकारी दी है कि बांका जिले के जोगडीहा, सूराकोल निवासी कुंदन कुमार सिंह वर्तमान में बूढानाथ, जोगसर स्थित दीपिका मिश्रा के किराये के मकान में रहते हैं। वह 27 नवंबर 2025 को दुकान से भोजन करने जब अपने कमरे पर आया तो पत्नी कमरे में नहीं थी।

कुंदन कुमार ने कहा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। बक्से में रखा हुआ 20 हजार रुपये और जेवरात भी गायब थे। तब पत्नी शिल्पी के भाग जाने की घटना समझ में आ गई। पहले तो सारे नाते-रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन जब नहीं मिली तो साले को घटना की जानकारी दी।

उसने बहन के मोबाइल पर कॉल किया तो वह बोली मैं बहुत दूर अपने प्रेमी सौरभ कुमार के साथ मुंबई जा रही हूं। उसी से शादी कर लूंगी। वह बांका जिले के ताड्डीह, भुरना बाराहाट का रहने वाला है। अब कभी वापस नहीं लौटूंगी।

इतना बोल उसने भाई के काॅल को कट कर दिया। पति कुंदन ने आशंका जताते हुए कहा कि उसकी पत्नी का उक्त सौरभ कुमार से गहरा संबंध हैं, जिसके साथ मुंबई भाग गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166347