search

पंचायत चुनाव में मुद्दा बनेगा ‘जी राम जी’, माहौल बनाने में जुटा विपक्ष; अखि‍लेश ने बताया मनरेगा को खत्म करने की साजिश

cy520520 4 day(s) ago views 927
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विपक्ष विकसित भारत-गारंटी फार रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) को पंचायत चुनावों में बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में जुट गया है। विरोध की आवाज बुलंद कर माहौल बनाना शुरू किया जा चुका है और आगे इसको गांव-गांव तक ले जाने की तैयारी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसके सहारे भाजपा पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को खत्म करने की गोपनीय साजिश करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस भी इसके विरोध में उतरी हुई है। दूसरी तरफ भाजपा भी विपक्ष की इस रणनीति की काट में जुट गई है।

प्रदेश में अप्रैल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं। राजनीतिक दल इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। फिलहाल सभी दलों के अलग-अलग मैदान में उतरने की संभावना है, परंतु सपा और कांग्रेस, दोनों को वीबी-जी राम जी के विरोध के सहारे भाजपा विरुद्ध माहौल तैयार करने का अवसर दिख रहा है।

बुधवार को सपा प्रमुख ने अपनी एक्स पर लिखा कि मनरेगा का नाम बदलने से क्या होगा, दरअसल ये मनरेगा को धीरे-धीरे खत्म करने की भाजपा की गोपनीय साजिश है भाजपा सरकार एक तरफ मनरेगा का बजट कम से कमतर करती जा रही है ⁠तो दूसरी तरफ राज्यों पर पैसा खर्च करने का इतना दबाव बना दिया गया है कि ‘जीएसटी सिस्टम’ में केंद्र से पैसा न मिलने के कारण, पहले से ही खाली खजाने से जूझ रहे राज्य, अतिरिक्त बजट की व्यवस्था कहां से कर पाएंगे? वो स्वयं ही इसे खत्म करने में जुट जाएंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सैकड़ों ग्राम सभाओं को ‘अर्बन कैटेगरी’ में डालकर, उनका बजट भी मार दिया है। सही मायनों में मनरेगा का नाम बदलना ही नहीं बल्कि उसका ‘राम-राम’ करना ही भाजपा का लक्ष्य है। सपा अब इन सब आरोपों के सहारे ग्रामीण क्षेत्र में पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी। जबकि कांग्रेस पहले से वीबी-जी राम जी को लेकर भाजपा के विरुद्ध अभियान चलाए हुए हैं और अब इसे प्रदेश में व्यापक स्तर तक ले जाने की तैयारी कर रही है।  

विपक्ष की रणनीति को भांपते हुए भाजपा वीबी-जी राम जी की खूबियों के सहारे बढ़त लेने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता कर इससे होने वाले लाभ गिनाए थे। इसके साथ ही पार्टी नेताओं को गांव-गांव मनरेगा के मुकाबले वीबी-जी राम जी की विशेषताओं का प्रचार करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- गुजरात और मध्य प्रदेश में दूषित पानी से बीमारियों पर सपा का हमला, अखि‍लेश बोले- नगरपालिका भी नहीं संभाल पा रही भाजपा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
145835

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com