search

कर्नाटक में दर्दनाक हादसा, शुगर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत; 6 गंभीर रूप से झुलसे

Chikheang 2026-1-7 19:26:41 views 368
  

बेलगावी शुगर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से हादसा (सांकेतिक तस्वीर)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के बेलगावी में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां मराकुंबी गांव में इनामदार शुगर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से कम से कम दो मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना में छह अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई, जब बॉयलर से गर्म पिघला हुआ पदार्थ मजदूरों पर गिर गया, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। अधिकारियों ने बताया कि घायल चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
बेलगावी शुगर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से हादसा

एक घायल मजदूर को बैलहोंगल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि बाकी घायलों को तुरंत मेडिकल सहायता देने के लिए जीरो-ट्रैफिक व्यवस्था के तहत बेलगावी के एक प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

बेलगावी के पुलिस अधीक्षक के। रामराजन ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। यह शुगर फैक्ट्री विक्रम इनामदार की है। यह घटना मुरगोड पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आती है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167845