पिछले साल वित्त और रक्षा विभाग ले गए थे बजट का आधा हिस्सा, शिक्षा मंत्रालय को मिला था मात्र 2.5%; ये रही लिस्ट
नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2025-26 का बजट 1 फरवरी 2026 को जारी हुआ था। भारत सरकार ने 3794 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था। अलग-अलग मंत्रालयों के लिए उनके काम के हिसाब से बजट आवंटित किया गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा बजट किस मंत्रालय को मिला? अगर नहीं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।
पिछले बजट में बजट का आधा हिस्सा दो मंत्रालयों को दिया गया था। इन मंत्रालयों के अंतर्गत कई विभाग आते हैं और इन विभागों के खर्च को देखते हुए इन्हें सबसे ज्यादा बजट आवंटित किया गया था। आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन से दो मंत्रालय हैं जिन्हें पिछले बजट में सबसे ज्यादा बजट आवंटित हुआ था।
इन दो विभागों को 2025 के बजट में मिला था सबसे ज्यादा पैसा
पिछले साल के बजट में सबसे ज्यादा पैसा वित्त मंत्रालय को आवंटित हुआ था। पूरे बजट का 38.3 फीसदी हिस्सा वित्त मंत्रालय को दिया गया था। नंबर दो पर था रक्षा मंत्रालय। 1 फरवरी 2025 को जारी बजट में रक्षा मंत्रालय को पूरे बजट का 13.5 फीसदी हिस्सा दिया गया था। नंबर तीन पर था सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को। इसे पूरे बजट का 5.7 फीसदी हिस्सा दिया गया था और रेलवे को पूरे बजट का 5 फीसदी हिस्सा दिया गया था।
1 फरवरी 2025 को पेश हुआ बजट 5065345.04 करोड़ रुपये यानी 50 ट्रिलियन रुपये का था। इसमें से सबसे ज्यादा वित्त मंत्रालय को 1939001.26 करोड़ रुपये आवंटित हुए। इसके बाद रक्षा मंत्रालय को 681210.27 करोड़ रुपये आवंटित हुए।
भारत सरकार के 10 मंत्रालयों वित्त, रक्षा, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, रेलवे, कंज्यूमर अफेयर्स, रूरल डेवलपमेंट, होम अफेयर्स, केमिकल फर्टिलाइजर, एग्रीकल्चर, एजुकेशन को पूरे बजट का 80 फीसदी हिस्सा आवंटित हुआ है।
2025 के बजट में शिक्षा मंत्रालय को कितना मिला था बजट?
वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में शिक्षा मंत्रालय को 128650.05 करोड़ रुपये आवंटित हुए थे। यह पूरे बजट का करीब 2.5 फीसदी था। मंत्रालयों के अनुसार शिक्षा मंत्रालय 10वें नंबर पर था। यानी शिक्षा मंत्रालय से ऊपर ऐसे 9 मंत्रालय थे जिन्हें सबसे ज्यादा बजट आवंटित किया गया था।
सोर्स- indiabudget.com |
|