search

आखिरी दावत... और सब खत्म! कोहरे में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत

deltin33 2026-1-7 17:56:38 views 856
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा क्षेत्र में बाइक से घर लौट रहे तीन दोस्तों को मंगलवार की रात घने कोहरे में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को निजी अस्पताल में लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक ने देखते ही ओमकार, राकेश और ऋषिपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाहन का पता लगाने में जुटी है।

कोतवाली ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव दलपत निवासी ओमकार, राकेश और ऋषिपाल तीनों दोस्त थे। अक्सर गांव में साथ रहते थे। मंगलवार की शाम तीनों ने बाहर खाना खाने का मन बना लिया। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर ठाकुरद्वारा पहुंच गए। यहां पर खाना खाने के बाद रात करीब 11 बजे तीनों वापस लौट रहे थे।

उस समय घना कोहरा छाया हुआ था। कुछ दूर तक का भी दिखाई नहीं दे रहा था। बाइक की रफ्तार कम ही थी। जैसे ही तीनों गांव जसपुर मार्ग पर आरा मशीन के पास घने कोहरे के कारण सामने से आए अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को ठाकुरद्वारा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने देखते ही तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर स्वजन पहुंच गए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव गांव में बुधवार की शाम पहुंचे।

गांव के ही तीन दोस्तों की मृत्यु से सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि घना कोहरा होने के चलते हादसा हुआ है। वाहन का अभी तक पता नहीं चला है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से पुलिस वाहन का पता लगा रही है।

  

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद की सड़कों पर बिक रहा है \“धीमा जहर\“ और दफ्तरों में दुबके हैं जिम्मेदार अधिकारी!
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476543