search

औरैया में सोते समय चारपाई से गिरा बुजुर्ग...पूरी रात ठंड में पड़ा रहा, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

cy520520 2026-1-7 15:26:53 views 1160
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण औरैया। दिबियापुर में सोते समय चारपाई से गिरकर एक वृद्ध घायल हो गया। चलने फिरने में असमर्थ वृद्ध पूरी रात जमीन पर पड़ा रहा। सुबह बेटे की नजर पड़ी तो पिता को दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सक जयवीर ने मृत बता दिया। यह पता लगने पर स्वजन बेहाल हो गए। घटना सोमवार देर रात की है।

गपकापुर गांव निवासी करीब 68 वर्षीय तेज सिंह अपने घर में चारपाई पर सो रहे थे। मंगलवार सुबह जब घर के लोग जागे तो वह चारपाई के नीचे पड़े मिले। इसके बाद उनका बेटा शीपू उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

माना जा रहा है वह किसी तरह चारपाई से नीचे गिर गए और बाद में उठ नहीं पाए। बेसुध हालत में पड़े रहे। सर्दी के चलते उनकी मौत हो गई। ड्यूटी पर तैनात डॉ. जयवीर ने बताया वृद्ध को मृत अवस्था में स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था। घर के लोग बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर चले गए।

घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी दी गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर लिखित तौर पर कोई प्रार्थनापत्र नहीं मिला है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जानकारी कराई गई।

यह भी पढ़ें- संभल में दर्दनाक हादसा: बाइक और साइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत, 3 घायल
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162900