search

मेरठ में 9वीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी, कड़ाके की ठंड व कोहरे के चलते डीएम ने जारी किया आदेश

deltin33 2026-1-7 14:26:58 views 1089
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। कड़ाके की ठंड व कोहरे के चलते डीएम डा. वीके सिंह ने जिले के प्री-नर्सरी से लेकर नौवीं कक्षा तक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का सात व आठ जनवरी तक का अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर सख्ती के साथ लागू होगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जिला-प्रशासन के आदेश पर कक्षा प्री-नर्सरी से कक्षा नौ तक की कक्षाओं का संचालन सात और आठ जनवरी तक पूरी तरह बंद रहेंगा। कक्षा 10 से 12 वीं तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालयों का संचालन सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक होगा। विद्यालयों में परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जाएंगी। उन्होंने डीएम के आदेश का सख्ती के साथ पालन करने के निर्देश सभी प्रधानाचार्यों को दिए हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476567