search

उत्तराखंड के चार लाख कॉमर्शियल यात्री वाहनों की लिए खड़ी हुई मुश्किल, मैनुअल फिटनेस सेंटर बंद

LHC0088 2026-1-7 13:56:37 views 507
  

टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी के कॉमर्शियल यात्री वाहनों की फिटनेस देहरादून जिले में। जागरण आर्काइव



जागरण संवाददाता, देहरादून। गढ़वाल एवं कुमाऊं संभाग में मैनुअल फिटनेस सेंटर बंद हो गए हैं। गढ़वाल संभाग की बात की जाए। तो पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी के कॉमर्शियल वाहनों को लंबी दूरी तय फिटनेस के लिए हरिद्वार एवं देहरादून एटीएस सेंटर आना होगा। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। जबकि पहले जिले में मैनुअल सेंटर में फिटनेस की राहत दी गई थी। हालांकि पौड़ी, चमोली, टिहरी में एटीएस सेंटर का ढांचा तैयार किया जा रहा है। लेकिन तकनीकी जांच की मशीन लगने के बाद कॉमर्शियल वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।

दरअसल, अभी तक चमोली, टिहरी, उत्तरकाशी में मैनुअल फिटनेस में कॉमर्शियल वाहन चालकों को राहत दी गई थी। लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए वाहनों का तकनीकी परीक्षण हो सके। इसको लेकर मैनुअल फिटनेस पर रोक लगाई गई है। गढ़वाल संभाग में देहरादून जिले में सेलाकुई स्थित लांघा एवं डोईवाला के लाल तप्पड़ एटीएस सेंटर स्थापित किया गया है। जबकि हरिद्वार जिले के बहादराबाद एवं रुड़की में स्थापित किया गया है। आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने बताया जब तक गढ़वाल संभाग के सभी जिले में वाहनों की फिटनेस के मशीनें स्थापित नहीं हो जाती है। तब तक फिटनेस के लिए देहरादून एवं हरिद्वार एटीएस सेंटर का रुख करना होगा।
प्रदेश में चार लाख कॉमर्शियल यात्री वाहन

प्रदेश में कॉमर्शियल यात्री वाहनों की संख्या चार लाख 17 हजार 94 है। गढ़वाल संभाग में तकरीबन ढाई लाख कॉमर्शियल यात्री वाहन टैक्सी- मैक्सी, बसें संचालित की जा रही है। इसी क्रम में उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली के वाहनों को देहरादून एवं पौड़ी, कोटद्वार के वाहनों को हरिद्वार एटीएस सेंटर में फिटनेस के लिए जाना होगा।

यह भी पढ़ें- Lucknow: ट्रांसपोर्ट नगर के फिटनेस सेंटर का सर्वे पूरा, आज आ सकती रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- राजधानी में खोले जाएंगे 9 ऑटोमेटेड व्हीकल फिटनेस सेंटर, 3 साल में 3 केंद्र बनाने जा रही दिल्ली सरकार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165538