search

8 जनवरी के बाद फिर बढ़ेगी ठिठुरन, उत्तर बिहार में ठंड और कोहरे का डबल अटैक

deltin33 2026-1-7 05:56:25 views 545
  

Bihar Cold Weather News: उत्तर बिहार को अभी ठंड व कोहरे से राहत नहीं मिलने का पूर्वानुमान। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Bihar Weather Forecast: उत्तर बिहार में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन ठंड और कोहरे की मार लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग और कृषि मौसम सेवा के पूर्वानुमान के मुताबिक, 8 जनवरी के बाद एक बार फिर ठंड का असर तेज होने की संभावना है।

खासकर सुबह और रात के समय कंपकंपी छुड़ाने वाली सर्दी महसूस की जाएगी। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

लगातार चल रही पछुआ हवाओं और सामान्य से कम तापमान के कारण ठंड का असर और बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 8 जनवरी के आसपास फिर से कोल्ड-डे जैसी स्थिति बन सकती है, हालांकि दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।  
तापमान और हवा का पूर्वानुमान

  • अधिकतम तापमान: 15 से 18 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 7 से 8 डिग्री सेल्सियस
  • पछुआ हवा की रफ्तार: 5 से 7 किमी प्रति घंटा

सापेक्ष आर्द्रता

  • सुबह: 90 से 95 प्रतिशत
  • दोपहर: 40 से 50 प्रतिशत

रिकॉर्ड किया गया तापमान

  • अधिकतम तापमान: 19.1 डिग्री सेल्सियस
    (सामान्य से 0.5 डिग्री कम)
  • न्यूनतम तापमान: 3.9 डिग्री सेल्सियस
    (सामान्य से 4.8 डिग्री कम)

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन ठंड, कोहरा और शुष्क मौसम के चलते आम जनजीवन, स्वास्थ्य और खेती पर असर पड़ सकता है।

सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता कम रहने से यातायात प्रभावित हो सकता है, वहीं ठंड के कारण बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

खेती-किसानी के लिहाज से भी यह मौसम चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम अपडेट पर नजर रखें और ठंड व कोहरे से फसलों को बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाएं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475830