पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी से पहले दिखाई दमदार बल्लेबाजी  
 
  
 
  
 
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रणजी सीजन शुरू होने वाला है और इससे पहले पृथ्वी शॉ ने बता दिया है कि वह फॉर्म में हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का फॉर्म में होना गेंदबाजों के लिए चिंता की बात है। शॉ इस सीजन नई टीम के साथ खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने महाराष्ट्र से नाता जोड़ा है और अपनी पुरानी टीम मुंबई के खिलाफ शतक जमाया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
मुंबई ओर महाराष्ट्र की टीमें सीजन की तैयारी से पहले अभ्यास मैच खेल रही हैं। इस मैच का आज पहला दिन है और शॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मंगलवार को 140 गेंदों पर शतक पूरा किया। शॉ ने 181 रन बनाए। वह मुशीर खान की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 220 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौके और तीन छक्के मारे।   
 
  
ओपनिंग का संभाला जिम्मा  
 
पृथ्वी ने अर्शिन कुलकर्णी के साथ पारी की शुरुआत की और दोनों ने मिलकर 305 रन जोड़े। इस जोड़ी को आउट करने में मुंबई की टीम के पसीने छूट गए। कुलकर्णी ने 140 गेंदों पर 186 रन बनाए। शम्स मुलानी ने कुलकर्णी को आउट कर दिया। कुलकर्णी ने मुलानी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाहा और मुशीर खान के हाथों लपके गए।  
टीम इंडिया में वापसी का इंतजार  
 
शॉ को टीम इंडिया में वापसी का इंतजार है। वह लंबे समय से टीम से बाहर हैं। एक समय उन्हें भारत का अगला सितारा कहा जाता था। हालांकि, फिर खराब फॉर्म के कारण वह टीम से बाहर गए और फिर कुछ विवादों ने उनका दामन थाम लिया। कई पूर्व खिलाड़ियों ने उनके बारे में कहा कि शॉ में अब वो बात नहीं दिखती है जो पहले थी। इन सभी के बीच शॉ ने वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी और मेहनत के रास्ते पर लौटते हुए जमकर प्रयास कर रहे हैं।  
 
  
 
यह भी पढ़ें- वाह रे डीडीसीए, कीपिंग नहीं करने वाले को विकेटकीपर बनाकर टीम में चुन लिया, हो गई फजीहत  
 
यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर और प्रीति जिंटा के लिए आई बहुत बुरी खबर, इस दिग्गज कोच ने कहा- \“अलविदा पंजाब\“ |