search

UP SIR Draft Voter List 2026: फतेहपुर मतदाता सूची से 3.15 लाख नाम हटे, जानें नाम जुड़वाने के लिए आगे की प्रक्रिया

Chikheang 5 day(s) ago views 468
  



जागरण संवाददाता, फतेहपुर। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत मंगलवार को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया। एसआइआर से पहले मतदाता सूची में 19 लाख 32 हजार 441 मतदाता थे, अब एसआइआर आलेख्य प्रकाशन में 16 लाख 16 हजार, 973 मतदाता बचे हैं।

अलग-अलग कारणों से 3 लाख 15 हजार 468 मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया है। मतदाता सूची में जिन मतदाताओं को अधिकृत रूप से स्थान मिला है, उनमें भी 1 लाख 34 हजार, 207 ऐसे मतदाता हैं जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई है। अब इन्हें नोटिस दी जाएगी, जिसका जवाब उन्हें विकल्प दस्तावेज के आधार पर देना होगा।

कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में डीएम रविंद्र सिंह व एडीएम अविनाश त्रिपाठी ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की और मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन करते हुए सूची राजनीतिक दलों के सौंपी। आलेख्य प्रकाशन के बाद मतदाता सूची बूथों में भी देखी जा सकती है, जबकि लोग इसे एनआइसी के डीईओ पोर्टल पर भी देख सकते हैं। 11 जनवरी को हर बूथ में यह सूची पढ़कर सुनाई जाएगी। उधर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय (तहसीलों में), 2144 मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा भी आलेख्य प्रकाशन किया गया।

11 जनवरी को बूथों में आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाया जायेगा और नामों का सत्यापन किया जायेगा। इसके साथ ही मतदाता सूची में नए मतदाताओं के लिए भी रास्ता खुल गया। अब इनका नाम बढ़ाने के लिए फार्म-6 का दावा बीएलओ द्वारा लिया जाएगा यदि किसी मतदाता को कोई आपत्ति है तो वह अपनी आपत्ति भी दे सकता है। उधर ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय में भी आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ।

एसडीएम अनामिका श्रीवास्तव व एएसडीएम दुर्गेश यादव, नायब तहसीलदार रजनीश श्रीवास्तव व स्वीप आइकान डा. अनुराग श्रीवास्तव उपस्थित रहे। संचालन अंजू वर्मा ने किया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र पर्व अर्थात देश के चुनाव पर्व में सहभागी बनने के लिए सभी 18 वर्ष की उम्र पार कर चुके लोग मतदाताओं अवश्य बनें। यहां पर चार बीएलओ को नई प्रकाशित सूची देकर अभियान का शुभारंभ किया। यहां पर बीएलओ मास्टर ट्रेनर अनुराग सिंह, गौरव तलवार वीआरसी, लेखपाल राहुल श्रीवास्तव, हरगोविंद, बीएलओ दीक्षा, आलोक, पुष्पेंद्र, गुलशन आदि रहे।
मतदाता सूची से जुड़ी प्रमुख जानकारी

  
    विवरण तिथि / संख्या
   
   
   दावा व आपत्ति दाखिल करने की अवधि
   6 जनवरी से 6 फरवरी तक
   
   
   आलेख्य प्रकाशन में कुल मतदाता
   16,16,973
   
   
   नो-मैपिंग श्रेणी के मतदाता
   1,34,207
   
   
   मतदाता सूची में मैपिंग वाले मतदाता
   14,82,766
   
   
   मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
   6 मार्च
   

नोट- नो मैपिंग की श्रेणी में शामिल सभी मतदाताओं को नोटिस जारी की जायेगी एवं उन नोटिसों की सुनवाई निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा 27 फरवरी तक की जायेगी।

  
आनलाइन विधि से बनें मतदाता

मतदाता सूची में पंजीकरण कराने या किसी भी प्रकार की प्रविष्टि में संशोधन इत्यादि के लिए आफलाइन दावा या आपत्ति बीएलओ के पास की जाएगी, लेकिन यदि आप बीएलओ तक नहीं पहुंच रहे है तो आनलाइन माध्यम से भी कर सकते हैं। इसके लिए आयोग के एप इसिनेट मोबाइल एप एवं वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ के जरिए फार्म-6 व फार्म 8 घोषणा-पत्र सहित सबमिट किया जा सकता है।

इस पोर्टल के लिंक https://fatehpur.nic.in/district–election–officer/ पर देखी जा सकती है।



मतदाता सूची प्रक्रिया : महत्वपूर्ण तिथियां

  
    प्रक्रिया तिथि
   
   
   दावा व आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि
   6 फरवरी तक
   
   
   आपत्तियों का निस्तारण
   27 फरवरी तक
   
   
   मतदाता सूची का निरीक्षण
   03 मार्च
   
   
   मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
   06 मार्च
  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
150111

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com