search

नोएडा में थूक लगाकर रोटी बनाने वाले होटल को खाद्य विभाग का नोटिस, कारीगर गिरफ्तार

LHC0088 2026-1-6 23:26:52 views 1046
  

थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो रविवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था।



संवाद सहयोगी, दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में स्थित एक होटल पर तैनात एक कारीगर द्वारा थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो रविवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए ,सोमवार को पुलिस ने आरोपित कारीगर को गिरफ्तार किया था।

मंगलवार को खाद्य विभाग द्वारा मामले का संज्ञान लिया गया और संबंधित होटल पर नोटिस चस्पा कर जवाब तलब किया गया है। ज्ञात हो कि रविवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बिलासपुर कस्बे में स्थित एक होटल का कारीगर थूक लगाकर रोटी बनाते हुए दिख रहा हैं।

बताया जाता है कि वहां से होकर निकल रहे कुछ लोगों ने जब उसको देखा तो वीडियो बना लिया। वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपित कारीगर इस्तकार निवासी जारचा को बिलासपुर कस्बे से गिरफ्तार कर लिया।

बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी मालती सिंह बिलासपुर कस्बा पहुंचीं और जवान आहद चिकन प्वाइंट होटल पर नोटिस चस्पा कर जवाब तलब किया गया है। इसके लिए दो दिन का समय दिया गया है। साथ ही आदेशित किया गया है कि तब तक होटल संचालित नहीं किया जाए। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने प्रशंसा की है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163939