search

अयोध्‍या में एसआईआर के बाद तीन लाख 37 हजार वोटर घटे, छह फरवरी तक दावे और आपत्ति का समय

Chikheang 2026-1-6 18:57:49 views 502
  



जागरण संवाददाता, अयोध्या। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के आधार पर अंतरिम मतदाता सूची का प्रकाशन मंगलवार को सभी विधानसभा सीटों के बूथों पर कर दिया गया है। जिले में तीन लाख 37 हजार 542 मतदाता कम हुए हैं। पहले 19 लाख सात हजार 800 मतदाता थे। इसी के साथ दावा व आपत्तियां स्वीकार की जाने लगी हैं।

जिनका नाम अंतरिम मतदाता सूची में नहीं है, वे साक्ष्य समेत दावा व आपत्ति कर सकते हैं। अंतिम प्रकाशन छह मार्च को है। एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले भी प्रारूप-छह पर मतदाता बनने का आवेदन कर सकते हैं। रुदौली में तीन लाख चार हजार 235, मिल्कीपुर में तीन लाख 31 हजार 623, बीकापुर में तीन लाख 27 हजार 694, अयोध्या में दो लाख 78 हजार 238 एवं गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 28 हजार 468 मतदाता रह गये हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी फुंडे के अनुसार आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची की हार्ड एवं साफ्ट प्रति अलग-अलग सचिव कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट), बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष कृष्णकुमार, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जेपी यादव, अपना दल (सोनेलाल) जिलाध्यक्ष कृष्णव वर्मा,आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति, भाजपा जिला मंत्री राघवेंद्र नारायण पांडेय, जिला महामंत्री इंडियन नेशनल कांग्रेस के उपाध्यक्ष उमेश उपाध्याय को उपलब्ध करा दी गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166904