search

इस वर्ष PU में 30 से अधिक सार्वजनिक अवकाश, प्रशासनिक कार्यालयों और कॉलेजों में लागू होंगी छुट्टियां

Chikheang 2026-1-6 17:56:54 views 700
  

पीयू प्रशासन ने अवकाश को लेsकर मंगलवार को अधिसूचना जारी की।



  

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) ने इस वर्ष के लिए सार्वजनिक अवकाशों की अधिसूचना जारी कर दी है। यह छुट्टियां यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक कार्यालयों, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण विभागों तथा पीयू से संबद्ध कालेजों में लागू होंगी। पीयू प्रशासन ने मंगलवार को अधिसूचना जारी की है।

पीयू कार्यालयों और विभागों में सभी शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा, जबकि संबद्ध कालेजों में केवल रविवार को छुट्टी होगी। रक्षाबंधन और भाई दूज के दिन विश्वविद्यालय कार्यालय सुबह 11 बजे खुलेंगे। करवाचौथ पर महिला कर्मचारियों को दोपहर 2 बजे कार्यालय से जाने की अनुमति होगी। धार्मिक शोभायात्राओं में भाग लेने के लिए कर्मचारियों को आधे दिन का प्रतिबंधित अवकाश लेने की सुविधा भी दी गई है।
इन तारीख पर रहेगा अवकाश

  • 26 जनवरी- गणतंत्र दिवस  
  • 1 फरवरी-गुरु रविदास जयंती
  • 15 फरवरी-महाशिवरात्रि  
  • 4 मार्च-होली  
  • 21 मार्च-ईद-उल-फितर
  • 23 मार्च-शहीद भगत सिंह का शहादत दिवस  
  • 26 मार्च-राम नवमी  
  • 31 मार्च-महावीर जयंती  
  • 3 अप्रैल-गुड फ्राइडे  
  • 14 अप्रैल-बैसाखी व डा. भीमराव आंबेडकर जयंती  
  • 27 मई-ईद-उल-जुहा  
  • 15 अगस्त-स्वतंत्रता दिवस  
  • 2 अक्टूबर-गांधी जयंती  
  • 19-20 अक्टूबर-दशहरा
  • 8-9 नवंबर-दिवाली
  • 24 नवंबर-गुरु नानक देव जयंती  
  • 25 दिसंबर-क्रिसमस  
  • अन्य पर्वों पर भी अवकाश रहेगा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166895