search

राहगीरों की मुसीबत बना संकरा पुल, दुर्घटना की आशंका; आवागमन में लोगों को होती है दिक्कत

LHC0088 2026-1-6 15:26:29 views 684
  



संवाद सूत्र, सिंहपुर (अमेठी)। तिलोई मेडिकल कॉलेज और सिंहपुर ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क का उच्चीकरण और पांच मीटर चौड़ीकरण हुए तीन वर्ष से अधिक का समय बीत गया। लेकिन, इस महत्वपूर्ण मार्ग पर पड़ने वाले नहर व नाला के आधा दर्जन पुलों की चौड़ाई नहीं बढ़ाई गई। जिसके चलते इन पुलों से निकलते समय किसी वाहन के आने पर दुर्घटना का भय बना रहता है। ठंड और कोहरे के चलते पुलों से गुजरने वाले राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। लगातार मांग के बावजूद जिम्मेदार पुलों की चौड़ाई बढ़ाने की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।


13 किमी लंबे तिलोई सिंहपुर मार्ग का उच्चीकरण चौड़ीकरण सहित नव निर्माण 17 करोड़ 64 लाख 88 हजार रुपये की लागत से वर्ष 2022-23 में हुआ था। इसी मार्ग पर रस्ता मऊ रजबहा के सीतापुर और कटोरवा नहर पुल एवं गुमिया ड्रेन के दो पुल छोटा स्केप नाला पुल हैं, जिनकी चौड़ाई सिर्फ साढ़े तीन से चार मीटर है।

ऐसे में यदि सड़क की चौड़ाई के अनुसार दूसरा वाहन पुल पर आ जाय तो दूसरे वाहन की कौन कहे दो पहिया वाहन भी निकलना असंभव है, इससे किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। इस मार्ग की उपयोगिता की बात की जाय तो सिंहपुर ब्लाक मुख्यालय से कठौरा-सेमरौता मार्ग और तहसील मुख्यालय और निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कालेज को भी जोड़ता है।

ऐसे में यह मार्ग और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। क्षेत्रीय लोगों की माने सीतापुर और कटोरवा में पड़ने वाले नहर पुल बहुत ही संकरे हैं, जिससे राहगीरों को असुविधा उठानी पड़ रही है।




सिंहपुर तिलोई मार्ग पर जो भी पुल संकरे होने उनके प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। स्वीकृति मिलते हैं। पुलों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।- इं. रमेश चंद्र, अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165760