search

यूपी में वोटर लिस्ट का फाइनल ड्राफ्ट सार्वजनिक, सुधार के लिए मतदाताओं के पास एक महीने का समय

cy520520 2026-1-6 14:57:11 views 361
  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। UP SIR Draft Voter List 2026: मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत 6 जनवरी यानी कि आज पहली ड्राफ्ट सूची जारी हुई है, जिसमें 25 लाख से ज्यादा ऐसे नाम चिह्नित किए गए हैं जो एक से अधिक स्थानों पर दर्ज थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, यूपी नवदीप रिनवा ने बताया कि एसआईआर के जरिए पता चला है कि प्रदेश में 12 करोड़ 55 लाख से ज्यादा वोटर हैं।

प्रशासन ने आम जनता को राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि यदि किसी को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटाने या त्रुटि सुधार को लेकर कोई शिकायत है, तो वे एक महीने के अंदर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए दावे प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी निर्धारित की गई है, ताकि आगामी चुनावों से पहले एक त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162643