search

मकर संक्रांति के बाद शुरू होंगे जदयू के संगठनात्मक चुनाव, 1 करोड़ सदस्य बनाने का टारगेट

LHC0088 2026-1-6 14:26:43 views 1180
  

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।



राज्य ब्यूरो, पटना। मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी के बाद जदयू अपने हर स्तर के संगठन के चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। मुख्यालय स्तर पर संगठन चुनाव के लिए प्रभारी की तैनाती की जानी है। इन दिनों जदयू का सदस्यता अभियान चल रहा। जदयू से मिली जानकारी के अनुसार 14 जनवरी तक सदस्यता अभियान चलना है।

इसके बाद 15 और 16 जनवरी को मुख्यालय स्तर पर इसका ब्योरा उपलब्ध कराया जाना है कि कितनी संख्या में तथा किस क्षेत्र में जदयू के कितने सदस्य बने।

मालूम हो कि इस बार जदयू ने अपने सदस्यता अभियान के तहत एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया हुआ है। नियमित रूप से जदयू के पदाधिकारी इसकी मॉनिटरिंग कर रहे। जदयू नेतृत्व ने यह तय किया है कि सदस्यता अभियान समाप्त होने के बाद पार्टी अपने को संगठन चुनाव पर केंद्रित करेगी।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि संगठन चुनाव के तहत सबसे पहले पंचायत स्तर पर पार्टी के संगठन का चुनाव होगा। राज्य भर के सभी पंचायतों में जदयू का संगठन अस्तित्व में आ चुका है, इसलिए पंचायत स्तर पर संगठन का चुनाव कराया जाएगा। इसकी तारीख मकर संक्रांति के बाद तय की जाएगा।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाल के दिनों में जदयू के संगठन का विस्तार इस तरह हुआ है कि बूथ स्तर पर भी जदयू के कार्यकर्ता उपलब्ध हैं। वे सक्रिय भी हैं।

पंचायत स्तर का चुनाव संपन्न होने के बाद जदयू के प्रखंड स्तर पर जो संगठन है उसका चुनाव होगा। चुनाव संपन्न कराने के लिए मुख्यालय स्तर से पदाधिकारियों की तैनाती होगी। प्रखंड के बाद जिला स्तर पर पार्टी के संगठन का चुनाव होना है। इसके बाद राज्य स्तर पर पदाधिकारी तय होंगे।

जदयू की योजना माह दो माह के भीतर पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को संपन्न करा लेने की है। इसके बाद हर स्तर पर निर्वाचित पदाधिकारियाें का सम्मेलन भी होगा। उन्हें सरकार के सात निश्चय-3 के तहत शुरू कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। यह टास्क दिया जाएगा कि हर घर तक इसकी जानकारी वे अपने स्तर से पहुंचाएं।

यह भी पढ़ें- सीओ पर भड़के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, कहा- काम कीजिएगा या वीआरएस लीजिएगा

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: मायावती को बिहार में झटका, जिलाध्यक्ष सहित दो दर्जन नेताओं ने दिया बसपा से इस्तीफा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164843