search

जानलेवा साबित हो रही कड़ाके की ठंड! एटा में सर्दी के मौसम में दो बुजुर्गाें की मौत

Chikheang 2026-1-6 10:26:41 views 1261
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, एटा। एक सप्ताह से बढ़ी कड़ाके की ठंड जानलेवा साबित हो रही है। जलेसर विकासखंड क्षेत्र में ठंड लगने से दो बुजुर्गों की मौत हो गई।
जलेसर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुड़ई प्रहलाद नगर में दो की मौत


जलेसर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुडई प्रहलाद नगर में ठंड के प्रकोप से दो बुजुर्गों की मौत हो गई। पूर्व प्रधान अनेक सिंह राजपूत ने बताया कि पंचायत के गांव मुडई निवासी 72 वर्षीय चरण सिंह की कड़ाके की ठंड के चलते हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। वहीं ग्राम नगला गोदी निवासी 75 वर्षीय पृथ्वी सिंह भी ठंड की चपेट में आ गए, जिससे उनकी जान चली गई। एक ही पंचायत में दो बुजुर्गों की मौत से ग्रामीण आहत हैं।
एंबुलेंस सेवा की लापरवाही सामने आई

इधर, कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कासिमपुर में सरकारी एंबुलेंस सेवा की लापरवाही सामने आई है। गांव निवासी श्यामवीर सिंह 55 वर्ष बीते कुछ दिनों से सांस की बीमारी से पीड़ित थे। भतीजे प्रदीप कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब दो बजे श्यामवीर सिंह की तबियत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा पर काल की गई, जहां से जल्द एंबुलेंस पहुंचने का आश्वासन दिया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167818