search

UP Weather: यूपी के सात ज‍िलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट, दो द‍िन ठंड से म‍िलेगी राहत

LHC0088 2026-1-6 06:26:25 views 976
  

सांकेत‍िक तस्‍वीर।



जागरण संवाददाता, लखनऊ। पिछले करीब 10 दिनों से प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। सर्द पछुआ हवा से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। करीब 10-15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवा के कारण गलन बढ़ गया है। हालांकि, सोमवार को राजधानी समेत आसपास के जिलों में धूप निकलने से अधिकतम पारा 18.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, लेकिन रात में ठिठुरन ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

वरिष्ठ मौसम विभाग वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में धूप निकलने के आसार हैं, जिससे दिन के पारे में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, पर रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होंगे। अब कोहरे का असर भी कम होगा। देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर और बलरामपुर जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  
इटावा सबसे ठंडा

मौसम विभाग के मुताबिक, इटावा में सोमवार को प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम पारा रिकॉर्ड किया गया। यहां रात का तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि बहराइच में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गोरखपुर में भी रात में भीषण ठंड रहीं, जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  

मंगलवार से अगले तीन दिन तक हवा की रफ्तार बढ़ने से मध्य एवं पूर्वी यूपी के अधिकतर जिलों में कोहरे का असर कम होगा। इसी वजह से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के किसी भी हिस्से में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया गया है। तराई और दक्षिणी प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- बहराइच में ठंड ने तोड़ा 8 साल का र‍िकॉर्ड, न्यूनतम तापमान पहुंचा तीन डिग्री सेल्सियस

इन जिलों में छाएगा हल्का कोहरा


देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में हल्का कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि, राजधानी और आसपास के जिलों में मौसम साफ रहने के पूर्वानुमान हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165056