search

इलेक्ट्रिक गाड़ियां चलाने वालों के लिए गुड न्यूज, गाजियाबाद में फरवरी में बनकर तैयार हो जाएंगे 13 चार्जिंग स्टेशन

LHC0088 2026-1-6 05:26:20 views 1099
  

चार्जिंग प्वाइंट का प्रारूप। सौ. नगर निगम



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। नगर निगम के पांचों जोन में 13 स्थान का पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। शहर में कुल 20 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने हैं। अन्य स्टेशनों के लिए जगह चिह्नित की जा रही है।

कवि नगर जोन के गोविंदपुरम, स्वर्ण जयंतीपुरम रोड, डायमंड रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे, विवेकानंद नगर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे, सिटी जोन अंतर्गत रेत मंडी नंदग्राम रोड, राज नगर एक्सटेंशन मेन रोड, हिंडन विहार श्मशान पार्किंग साईं उपवन, पटेल मार्ग जीटी रोड, न्यू बस अड्डा नियर मल्टी लेवल पार्किंग, विजयनगर जोन के विजयनगर घोड़े वाले मंदिर के पास, ताज हाईवे पटवारी भवन के पास, क्रॉसिंग रिपब्लिक अस्पताल के पास, अकबरपुर बहरामपुर ट्रांसफर स्टेशन के पीछे सहित अन्य स्थानों पर 13 चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

मोहन नगर और वसुंधरा जोन में स्टेशन बनाने के लिए स्थान चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव ने बताया फरवरी के अंतिम सप्ताह में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों का शुभारंभ किया जाएगा।

उपभोक्ता प्रति यूनिट 8.86 का भुगतान कर वाहन चार्ज कर सकेंगे। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि वायु गुणवत्ता सुधार की दिशा में नगर निगम द्वारा ई व्हीकल को बढ़ावा दे रहा है। 20 स्टेशनों पर 100 चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165005