search

सुभाष प्लेस में अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद स्कूटी फ्लाईओवर से गिरी, युवक की मौत; युवती घायल

LHC0088 5 day(s) ago views 643
  

सुभाष प्लेस में हिड एंड रन केस में युवक की मौत।



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। सुभाष प्लेस थाना क्षेत्र में हिड एंड रन का मामला सामने आया है। सुभाष प्लेस फ्लाइओवर पर स्कूटी से जा रहे युवक-युवती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक फ्लाइओवर के नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। गनीमत रही कि युवती फ्लाइओवर से नीचे नहीं गिरी, लेकिन हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान कीर्ति नगर निवासी सौरव और घायल की पहचान प्रियंका के रूप में हुई है।

दोनों आपस में एक दूसरे के जानकार थे। पुलिस ने घायल प्रियंका को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल प्रियंका बयान देने की हालत में नहीं हैं। पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश आरंभ कर दी है।

यह हादसा रविवार तड़के चार बजे हुआ। उत्तर पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि घटना चार जनवरी की है। तड़के चार बजे सुभाष प्लेस थाना पुलिस को डी माल के सामने फ्लाइओवर पर सड़क हादसे की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फ्लाइओवर पर एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी मिली।

जांच में पता चला कि हादसे के बाद सौरव फ्लाइओवर के दो कैरिज-वे के बीच की जगह से नीचे गिर गया और फ्लाइओवर के नीचे रिंग रोड पर पड़ा मिला।

पुलिस ने घायलों को तुरंत भगवान महावीर अस्पताल लेकर गई। जहां सौरव को मृत घोषित कर दिया गया। उसके पास से मिले दस्तावेज से पता चला कि 27 साल का सौरव चूना भट्टी कीर्ति नगर का रहने वाला था। वहीं प्रियंका चूना भट्टी कीर्ति नगर की रहने वाली है। प्रियंका का दीप चंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया।

पुलिस ने सूचना पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हिट एंड रन मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला दोनों रोहिणी से कीर्ति नगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपी चालक और वाहन की पहचान करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- लक्ष्मी नगर जिम विवाद में पिता-पुत्र को थार से टक्कर मारकर किया घायल, निवस्त्र कर डंडों से पीटा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
147911

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com