search

कुशीनगर में 10 करोड़ की लागत से होगा सड़क का चौड़ीकरण, सात मीटर हो जाएगी चौड़ाई

deltin33 2026-1-5 20:26:30 views 1191
  

10 करोड़ की लागत से होगा सड़क का चौड़ीकरण।



संवाद सूत्र, कप्तानगंज। डीसीएफ चौक से पकड़ियार होते हुए घुघली महाराजगंज को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण को शासन ने हरी झंडी दे दी है। दो जनपदों को जोड़ने वाली साढ़े तीन किमी लंबी इस संपर्क सड़क के चौड़ीकरण पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। चौड़ाई 3.75 से बढ़ाकर सात मीटर की जाएगी। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग की ओर से इसका डीपीआर शासन को भेजा गया है।

कप्तानगंज कस्बा के गोलू मिश्रा, विनोद सिंह, देवनाथ यादव, योगेंद्र सिंह, रोहित वर्मा, राकेश रौनियार, शहाबुद्दीन सिद्दीकी आदि ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि सड़क संकरी होने के कारण जाम की समस्या बनी रहती है, भारी वाहनों के आवागमन में कठिनाई होती है।

चौड़ीकरण होने से यातायात सुगम होगा, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान हो जाएगी। कुशीनगर और महराजगंज के बीच आवागमन आसान हो जाएगा। इससे समय और ईंधन की बचत होगी। व्यवसायियों को माल की ढुलाई में सहूलियत मिलेगी, किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अविनाश मिश्रा ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण का डीपीआर शासन को भेज दी दिया गया है। धन स्वीकृत होने पर टेंडर की प्रक्रिया पूरी सड़क का चौड़ीकरण शुरू कराया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476342