search

मुजफ्फरपुर के दो जनप्रतिनिधि नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम में होंगे शामिल

LHC0088 2026-1-5 20:26:29 views 657
  

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। जिले से दो जनप्रतिनिधि नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए कटरा प्रखंड की जजुआर मध्य पंचायत के मुखिया सुमन नाथ ठाकुर का नाम चयन किया गया है।

वहीं, एक अन्य जनप्रतिनिधि के नाम का चयन किया जा रहा है। पंचायती राज विभाग के अनुसार एक से दो दिनों में नामों का चयन कर विभाग के माध्यम से मंत्रालय भेजा जाएगा। इसके अलावा देश के नौ राज्यों से नौ जनप्रतिनिधियों का नाम भी चयन कर मंत्रालय को भेजने को कहा गया है।

ये जनप्रतिनिधि राष्ट्रपति भवन में एट होम रिसेप्शन (स्वागत समारोह) में शामिल होंगे। इसमें बिहार से एक भी जनप्रतिनिधि का चयन होगा। इसके अलावा सिक्किम, उत्तराखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल, मेघालय, मिजोरम व मणिपुर के एक-एक जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इन सभी के नामों का शीघ्र चयन कर भेजने को कहा गया है।

उत्कृष्ट कार्य करने पर कई बार सम्मानित हो चुके मुखिया


कटरा जजुआर मध्य पंचायत के मुखिया सुमन नाथ ठाकुर को कई बार सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2024 में स्वच्छता व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार मिला था।

पिछले वर्ष 2025 में स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में इन्हें विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। पीएम नरेन्द्र मोदी व पंचायती राज मंत्रालय ने इनके द्वारा पंचायत में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की थी। इन्होंने पंचायत में पक्की सड़कें, नल-जल, शौचालय, सीसी कैमरे व एंबुलेंस जैसी सुविधाएं शुरू कीं। वर्ष 2023 में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए तत्कालीन डीएम ने सम्मानित किया था।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164747