search

पंचकूला में महापौर-पार्षदों का कार्यकाल समाप्त, निगम की कमान अब आयुक्त आरके सिंह के हाथों में

Chikheang 2026-1-5 19:56:47 views 965
  

आयुक्त आरके सिंह को जिम्मेदारी सौंपते महापौर कुलभूषण गोयल।



राजेश मलकानियां, पंचकूला। नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल सहित सभी पार्षदों का कार्यकाल सोमवार को औपचारिक रूप से समाप्त हो गया। कार्यकाल पूर्ण होने के साथ ही निगम की कमान अब आयुक्त आरके सिंह के हाथों में सौंप दी गई है। इसके बाद नगर निगम प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह अधिकारियों के अधीन आ गई है।

आयुक्त आरके सिंह ने कार्यभार संभालते ही शहर के लंबित और प्रस्तावित विकास कार्यों को गति देने की दिशा में कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि आरके सिंह इससे पहले भी नगर निगम पंचकूला के आयुक्त रह चुके हैं और शहर की जमीनी हकीकत से भली-भांति परिचित हैं। इसी अनुभव के चलते उनसे विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद की जा रही है।
खेल सुविधाओं के कई काम होने बाकी

नगर निगम के तहत कई महत्वपूर्ण टेंडर अभी खुलने शेष हैं, जिनसे शहरवासियों को सीधा लाभ मिलने वाला है। पिकल बाल कोर्ट और क्रिकेट पिच जैसे खेल संबंधी प्रोजेक्ट्स के टेंडर जल्द अलाट होने की संभावना है, जिससे पंचकूला में खेल सुविधाओं का विस्तार होगा और युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे।
नगर निगम कार्यालय भवन का निर्माण बड़ा मुद्दा

पिछले पांच वर्षों से लंबित नगर निगम कार्यालय भवन का निर्माण कार्य भी एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। यह भवन लंबे समय से स्ट्रक्चर के रूप में खड़ा है, लेकिन कानूनी पेचीदगियों के कारण इसका कार्य पूरा नहीं हो सका। यदि आयुक्त आरके सिंह नगर निगम चुनाव से पहले इस प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करवाने में सफल होते हैं, तो इसे उनकी बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जाएगा।
साइकिल प्रोजेक्ट शहर की जरुरत

इसके साथ ही शहर में प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से बंद पड़े साइकिल और ई-बाइक प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करना भी बेहद जरूरी माना जा रहा है। इस योजना से न केवल लोगों को सस्ती और सुविधाजनक परिवहन सुविधा मिलेगी, बल्कि प्रदूषण के स्तर में भी कमी आएगी।
डंपिंग ग्राउंड का खाली होना जरुरी

शहर की सफाई व्यवस्था, नियमित कूड़ा उठान और सेक्टर-23 स्थित डंपिंग ग्राउंड को निचले स्तर तक खाली करना भी आने वाले समय में निगम प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा, ताकि ये मुद्दे आगामी नगर निगम चुनावों में बड़ा सवाल न बनें।
विदाई पार्टी का आयोजन

मेयर और पार्षदों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन सेक्टर-1 में किया गया। नगर निगम आयुक्त आरके सिंह ने सभी पार्षदों को स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके द्वारा पंचकूला के विकास के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। आरके सिंह ने कहा कि पंचकूला एक खूबसूरत, सुंदर एवं स्वच्छ शहर है। यहां के विकास की गति को और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
चार जनवरी को ली थी शपथ

4 जनवरी 2021 को पंचकूला नगर निगम के मेयर सहित पार्षदों ने शपथ ली थी और 4 जनवरी 2026 को इनका कार्यकाल समाप्त हो गया। अब नगर निगम की बागडोर आयुक्त आरके सिंह के हाथों में है। शहर के विकास के लिए उनके द्वारा सभी कार्य करवाए जाएंगे। नगर निगम के चुनाव अप्रैल महीने के बाद ही होने की संभावना है।
महापौर कुलभूषण गोयल ने जताया आभार

महापौर कुलभूषण गोयल ने सभी पार्षदों, नगर निगम आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों सहित आम जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि पंचकूला के विकास के लिए जितना समय मिला, उसमें मैंने शत-प्रतिशत देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनावों में भी भाजपा का मेयर और पार्षद चुनकर आएंगे और शहर के विकास को और तेज गति देंगे।

कुलभूषण गोयल ने भाजपा हाईकमान का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें जनता की सेवा करने का मौका दिया। इस अवसर पर सभी पार्षदों ने महापौर द्वारा पिछले 5 वर्षों में करवाए गए विकास कार्यों की सराहना की।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166988