search

अमेरीका में गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में चंडीगढ़ का युवक गिरफ्तार, वारदात को अंजाम देकर भारत भाग आया था

cy520520 2026-1-5 19:26:46 views 1235
  

अमेरिका में जिस युवती की हत्या की गई।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ निवासी एक युवक को अमेरिकी पुलिस ने इंटरपोल के जरिये तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। 26 वर्षीय अर्जुन शर्मा पर आरोप है कि वह अमेरिका के कोलंबिया में गर्लफ्रेंड निकिता की हत्या कर और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा भारत भाग आया था।

अमेरिकी फेडरल एजेंसियां और भारतीय पुलिस मिलकर उसे अमेरिका प्रत्यर्पित करने की तैयारी कर रही हैं। पुलिस अभी भी हत्या के कारणों की जांच कर रही है। दोनों के बीच झगड़ा, विवाद या अन्य कारण हो सकता है।

नए साल की पूर्व संध्या 31 दिसंबर को निकिता लापता हो गई थी। 2 जनवरी 2026 को अर्जुन ने हॉवर्ड काउंटी पुलिस थाने में निकिता की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उसने उसे आखिरी बार अपने फ्लैट में देखा था।

3 जनवरी को कोलंबिया शहर में ट्विन रिवर्स रोड स्थित फ्लैट में फ्लैट से निकिता का शव बरामद हुआ, शरीर पर चाकू के कई घाव थे। अर्जुन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के तुरंत बाद अमेरिका छोड़ दिया और 4 जनवरी को सीधी फ्लाइट से अमृतसर पहुंचा।

अमेरिकी पुलिस ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया और इंटरपोल के जरिए भारत में तलाश शुरू की। इंटरपोल ने उसे तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है। भारतीय दूतावास ने निकिता के परिवार से संपर्क किया है और कानूनी सहायता देने का आश्वासन दिया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162316