search

ग्रेटर आगरा में रहने का होगा अलग आनंद, देश की 10 नदियों पर होंगी छोटी-छोटी Townships, ADA डेवलप करके देगा

cy520520 2026-1-5 19:26:40 views 1255
  

ADA द्वारा आगरा में इस तरह का प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है।  



जागरण संवाददाता, आगरा। एडीए ने वर्ष 2025 में 36 वर्ष के बाद ग्वालियर रोड पर ककुआ व भांडई में टाउनशिप अटलपुरम लांच की। वर्ष 2026 में एडीए द्वारा ग्रेटर आगरा को लांच किया जाएगा। इसमें खास बात यह रहेगी कि यहां पहले आंतरिक विकास कराया जाएगा, उसके बाद नर्मदापुरम व गंगापुरम को लांच किया जाएगा।

ग्रेटर आगरा में देश की 10 नदियों के नाम पर छोटी-छोटी टाउनशिप बनेंगी। इनमें 4353 आवासीय भूखंड होंगे। एडीए की रायपुर व रहनकलां में 442 हेक्टेयर भूमि में ग्रेटर आगरा विकसित करने की योजना है। विशेष भूमि अध्याप्ति (एसएलओ) कार्यालय से अब तक 372 हेक्टेयर भूमि का मुआवजा वितरित किया जा चुका है।

किसानों को मुआवजा भले ही 372 हेक्टेयर भूमि का बांटा जा चुका हाे, लेकिन एडीए केवल 142 हेक्टेयर भूमि पर ही कब्जा ले सका है। सार्वजनिक सूचना के प्रकाशन के बावजूद किसानों ने मुआवजा उठाने के बावजूद फसल बो दी है, जिससे एडीए को कब्जा नहीं मिल पा रहा है। इसे देखते हुए एडीए ने यहां छोटी-छोटी 10 टाउनशिप विकसित कर लांच करने की तैयारी की है।

इनमें से प्रत्येक टाउनशिप 50 हेक्टेयर से कम क्षेत्रफल की होगी। इनमें से नर्मदापुरम और गंगापुरम के आंतरिक विकास को एडीए ने टेंडर भी कर दिए हैं। आंतरिक विकास में सड़क, ड्रेनेज, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांंट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, रिजर्वायर और ओवरहैड टैंक बनवाए जाएंगे। आंतरिक विकास कराने के बाद उप्र रियल एस्टेट रेग्यूलेटरी अथारिटी (यूपीरेरा) में पंजीकरण कराया जाएगा।

एडीए उपाध्यक्ष एम. अरून्मोली ने बताया कि टाउनशिप के भूखंडों या भवनों की बिक्री के लिए यूपीरेरा में पंजीकरण कराना आवश्यक होता है। आंतरिक विकास के लिए इसकी आवश्यकता नहीं है। आंतरिक विकास कराने के बाद यूपीरेरा में पंजीकरण कराकर टाउनशिप को लांच किया जाएगा।

  
ग्रेटर आगरा में यह टाउनशिप बनेंगी

  • सिंधुपरम, 26.83
  • गोमतीपुरम, 49.45
  • गंगापुरम, 48.86
  • यमुनापुरम, 43.77
  • बेतवापुरम, 28.41
  • महानदीपुरम, 31.09
  • नर्मदापुरम, 45.18
  • गोदावरीपुरम, 42.28
  • कृष्णापुरम, 42.86
  • कावेरीपुरम, 42.78


  

(नोट: क्षेत्रफल हेक्टेयर में)
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162436