search

रामलला के दर्शन के लिए लग भीड़, तीसरी बार मंदिर परिसर में आ रहे भक्त

cy520520 2026-1-5 16:26:49 views 564
  

रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़।



जागरण संवाददाता, अयोध्या। भव्य नव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से नित्य लाखों भक्त दर्शन करने रामनगरी पहुंच रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही रामनगरी में लाखों भक्तों ने प्रभु की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के उत्सव में प्रतिभाग किया। विशिष्ट बात यह है कि यूपी के अलावा देशभर के भक्त इसके साक्षी बने।

कई भक्त ऐसे भी मिले, जिन्होंने तीसरी बार रामलला का दर्शन किया है। कुछ ऐसे भी है, जो राम मंदिर निर्माण के बाद निरंतर दर्शन करते आ रहे हैं। कुछ तो वैकल्पिक गर्भगृह में भी दर्शन कर चुके हैं। ये प्रभु से बार-बार अपने पास बुलाने की प्रार्थना कर वापस गए।

होटल रायल हेरिटेज में ठहरे सहारनपुर के राहुल वैश्विक अपने मित्र मनीष व शिवशंकर तिवारी संग आए हैं। इन सभी ने रात्रि में जाकर रामलला की आरती की। मध्य प्रदेश की सरिता ने बताया कि उन्होंने अभी एक वर्ष पहले ही आकर रामलला का दर्शन किया, लेकिन इस बार मित्रों के साथ पुन: आ गईं। यह उनकी तीसरी यात्रा है।

जम्मू निवासी देवेंद्र बत्रा ने रामलला का दर्शन किया। उनके स्वजन यहां आकर गत वर्ष दर्शन कर चुके हैं, जिनकी प्रेरणा से ही वह यहां आए हैं। प्रभु से दोबारा बुलाने की प्रार्थना की। बेंगलुरु निवासी संदीप ने अपनी पत्नी निष्कला के साथ रामलला का दोबारा दर्शन किया। वह प्रत्येक वर्ष यहां आने की इच्छा व्यक्त करते हैं।

मां शारदा गेस्ट हाउस छोटी देवकाली में ठहरे नितिन भी पहले यहां आ चुके हैं। बेंगलुरू निवासी मंथन दो बार पहले आ चुके थे। तीसरी बार यहां पहुंचे हैं। बताते हैं राम मंदिर परिसर का संपूर्ण विकास हो चुका हैं। अब इच्छा है कि पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण कर दर्शन कर सकें।

दक्षिण भारत के ही गुनकर शेट्टी रामलला का तीसरी बार दर्शन करने पहुंचे। बताया कि दक्षिण भारत से ही लाखों भक्त यहां आने चाहते हैं।

उडुपी होटल छोटी देवकाली के संचालक दक्षिण भारत के रघु शेट्टी कहते हैं प्रत्येक हिंदू रामलला का दर्शन करने को आना चाहता है। पूरे देश से लोग यहां आ रहे हैं। कर्नाटक से ही गुनकर शेट्टी दूसरी बार यहां आए हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162292