search

कहां जाएं बेटियां? दिल्ली में चार और आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म से हड़कंप, दो आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे

Chikheang 2025-11-21 06:37:03 views 888
  

प्रतीकात्मक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बादली और महेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में चार व आठ वर्षीय दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इन दोनों ही मामलों में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपितों ने बच्चियों को चाॅकलेट दिलाने के नाम पर अपने साथ ले गए। फिर वारदात को अंजाम दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के मुताबिक, महेंद्रा पार्क में चार वर्षीय मासूम को चाॅकलेट दिलाने के नाम पर एक आरोपित ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां कोठियों में खाना बनाने का काम करती है और उसके पिता फैक्ट्री में नौकरी करते है। सोमवार रात को घर में खाना बना रही थी और मासूम घर के बाहर खेल रही थी।

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक आया और मासूम को अपने साथ चाॅकलेट दिलाने के बहाने लगे गया। फिर बच्ची के साथ दरिंदगी की। वारदात के समय आरोपित शराब के नशे में धुत था। पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह नाले किनारे पड़ा हुआ था।

आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह बच्ची को लेकर दुकान पर पहुंचा और चाॅकलेट खरीदकर दी। इसके बाद बच्ची को घुमाने के बहाने सड़क पर लेकर चला गया। मौका मिलते ही उसने सड़क के किनारे झाड़ियों में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गया था।
पड़ोसी ने आठ वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म

दूसरी तरफ समयपुर बादली थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में भी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता परिवार सहित किराये के मकान में रहती है।

आरोपित भी पीड़िता का पड़ोसी है। बच्ची ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को अपने फ्लोर पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह आरोपित के कमरे में चली गई। जहां आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

किसी तरह पीड़िता आरोपित के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और घटना के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को पकड़ लिया है।

यह भी पढ़ें- नगला हुकमसिंह हादसा: लिंटर ढहने से चार की मौत, मकान मालिक परिवार फरार; लिंटर शटरिंग ठेकेदार गिरफ्तार
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166848