search

शर्मनाक वारदात, आठ वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, सामान खरीदने दुकान जा रही थी, युवक झाड़ी में खींच ले गया

cy520520 2025-10-8 00:06:55 views 1268
  प्रयागराज में मासूम बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया, आरोपित फरार है।





संसू, जागरण, हरिसेनगंज (प्रयागराज)। पांच वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद अब आठ वर्षीय बालिका से भी दरिंदगी करने की कोशिश की गई। दुकान पर सामान खरीदने जा रही बालिका को गांव के एक युवक ने पकड़ लिया और झाड़ी में ले जाकर गलत काम करने का प्रयास किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मऊआइमा थाने में मुकदमा दर्ज

बच्ची के शोर मचाने पर आसपास को लोग दौड़े तो वह आरोपित भाग निकला। मामले में पीड़िता की पिता की तहरीर पर मऊआइमा थाने की पुलिस ने प्रतीक कुमार के खिलाफ मुकदमा कायम किया। फरार आरोपित की तलाश की जा रही है।


बच्ची के शोर मचाने पर भागा आरोपित

घटना रविवार शाम हुई थी। बताया गया है कि मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला एक व्यक्ति खेती करता है। उसकी आठ वर्षीय बेटी रविवार शाम दुकान पर घर का सामान खरीदने जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान प्रतीक कुमार ने उसे पकड़ लिया और झाड़ी में ले जाकर कपड़े उतार दिया। इसके बाद दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपित भाग निकला।


आरोपित कुछ वर्ष पूर्व एक लड़की को भगा ले गया था

सोमवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कायम किया। थाना प्रभारी पंकज अवस्थी का कहना है कि आरोपित युवक कुछ साल पहले एक लड़की को लेकर भाग गया था। मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। वहीं, पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले नाबालिग लड़के को भी गिरफ्तार करके किशोर संप्रेक्षण गृह में दाखिल किया गया है।


टोलकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप, एसीपी ने शुरू की जांच

बारा प्रतिनिधि के अनुसार सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने टोल कर्मी पर ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर एसीपी बारा ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का पति भी टोल प्लाजा पर काम करता है।
स्नान के दौरान महिला का वीडियो बना लिया

उसका आरोप है कि बीते साल वह पति के पास बारा थाना क्षेत्र में गई थी। पति के किराए के कमरे में ठहरी दी। इसी दौरान टोल का एक कर्मचारी आया और स्नान के दौरान की उसका वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया। इसके बाद वीडियो दिखाते हुए ब्लैकमेल करने लगा। पहले बारा और फिर सिविल लाइंस के एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया।


जांच के बाद रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाएगी

बीते माह भी उसने जबरन दुष्कर्म की कोशिश, जिस पर विरोध किया। तब आरोपित धमकी देते हुए चला गया। इससे परेशान पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। एसीपी बारा कुंजलता का कहना है कि शिकायत मिली है। दोनों पक्षों को बयान लिया गया है। जांच के बाद रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737