search

औरैया में वेस्ट टू वंडर पार्क से बदल रहा बीहड़ क्षेत्र का नजारा, कचरे से बन रही अद्भुत कलाकृतियां

LHC0088 2026-1-5 14:26:46 views 874
  



जागरण संवाददाता, औरैया। वेस्ट टू वंडर पार्क का कार्य प्रगति पर है। इससे कहीं न कहीं बीहड़ क्षेत्र की सूरत बदलती दिख रही है। पार्क में प्लास्टिक व टीन सहित विभिन्न प्रकार के कचरे से कई सुंदर कलाकृतियां बनाई जा रही हैं। इसमें विश्व के सात अजूबे भी लोगों को आकर्षित करेंगे।

पुरानी धार्मिक, ऐतिहासिक धरोहरों व क्रांतिकारियों की यादों को उकेरा जा रहा है। मनोरंजन के साथ लोगों को कचरे से घरों के आसपास सुंदर परिवेश बनाने के लिए प्रेरित करेगा। करीब 4.87 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाना है।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका एक वेस्ट टू वंडर पार्क बना रही है। मां मंगला काली मंदिर के समीप सात एकड़ जगह भी चिह्नित की गई है। प्रेम के प्रतीक ताजमहल व सात अजूबों में शामिल आगरा के ताजमहल की झलक भी यहां देखने को मिलेगी। पार्क में अपशिष्ट उत्पादों का उपयोग किया जा रहा है।

अधिशासी अधिकारी (ईओ) राम आसरे कमल ने बताया कि पार्क का मुख्य उद्देश्य लोगों के घरों में बेकार पड़ी प्लास्टिक की बोतलें सहित विभिन्न प्रकार के कचरे के सामानों का सही उपयोग करना है। प्लास्टिक कचरे को कम करने में मदद मिलेगी।

नगर पालिका क्षेत्र गाड़ियों के बेकार पड़े टायरों, प्लास्टिक व लोहे की बोतलों व डिब्बों से बने आकर्षक फूल व पौधे लोगों को खूब आकर्षित करेंगे। यही नहीं, पार्क में पुरानी विरासतों को भी संजोए रखा जाएगा।

क्रांतिकारी, बलिदानियों के साथ बीहड़ी क्षेत्रों में किसी समय आतंक का पर्याय रहे डकैतों की आकृतियों को भी दर्शाया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता का कहना है कि पार्क में कार्यों को कराया जा रहा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164759