search

कर्नल रोहित चौधरी का एनडीए सरकार पर तीखा हमला, बोले- जवान और किसान दोनों से किया छलावा

LHC0088 2026-1-5 13:26:49 views 998
  

कर्नल रोहित चौधरी का एनडीए सरकार पर तंज



जागरण संवाददाता, भिवानी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी पूर्व सैनिक सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन कर्नल रोहित चौधरी ने गांव काकड़ौली हुक्मी में \“संविधान बचाओ, मनरेगा बचाओ मिशन\“ के तहत एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है।
\“जवान और किसान दोनों परेशान\“

कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि देश में आज जवान और किसान दोनों उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं, जबकि हर क्षेत्र में कॉर्पोरेट घरानों का दबदबा बढ़ रहा है। देश के अनमोल संसाधनों का दुरुपयोग व दोहन किया जा रहा है। बीजेपी सरकार द्वारा करोड़ों बेरोजगार युवकों को परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गरीब का पेट भरने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई मनरेगा योजना को भी धीरे-धीरे बंद करना, सरकार की जवाबदेही से पीछे हटना है। इसके विरोध में कांग्रेस गांव से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ रही है।
\“बेरोजगारों को धोखा दे रही भाजपा\“

इस अवसर पर मौजूद पूर्व विधायक सोमवीर श्योराण ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने देश को सींचने का काम किया, लेकिन भाजपा में केवल भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद का बोलबाला है। हर युवा को रोजगार देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार 11 साल में दस बार भर्ती नियमों में बदलाव कर चुकी है, जिससे बेरोजगारों के हितों से खिलवाड़ हो रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक पिछले एक साल से लगातार पुरानी मांगों को उठाकर जल्द पूरा करवाने का झूठा ढिंढोरा पीट रहे हैं।
\“कॉलेजों में 70 फीसदी रिक्त पद\“

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील धानक व संगठन जिलाध्यक्ष कर्ण सिंह ओबरा ने कहा कि भाजपा केवल दिखावे करती है। पिछले तीन साल से आईआईटी, आईएमटी के सपने दिखाए जा रहे हैं, लेकिन बाढड़ा, कादमा, मांढी कॉलेजों में 70 फीसदी रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती नहीं करवा पा रही है।
कार्यक्रम में कांग्रेस के ये नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील धानक, कमल प्रधान भिवानी, पूर्व बीईओ करणसिंह श्योराण, युवा जिलाध्यक्ष दीपक सांगवान, पूर्व सरपंच विजय फौजी, मानबीर नंबरदार, दलबीर सिंह गांधी, अनिल शेषमा, जयदीप काकड़ौली, सविता श्योराण, सत्यजीत पिलानिया, बार प्रधान सुरेन्द्र मेहड़ा, कैप्टन दलबीर शेषमा, सूबेदार विरेंद्र ग्रेवाल, कटार सिंह सांगवान इत्यादि मौजूद रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164951