search

होटल के कमरे के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, भाजपा पार्षद पर आरोप; इलाके में फैली सनसनी

Chikheang 2026-1-5 09:56:08 views 968
  

मृतक नितिन लोहनी की फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित भाजपा पार्षद के होटल के कमरे को लेकर दो युवकों में कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसको लेकर रविवार की देर रात एक बजे रामपुर रोड पर दो पक्षों की लड़ाई हो गई।

जिसमें जज फार्म निवासी 25 वर्षीय नितिन लोहनी को गोली लग गई। पुलिस ने मौके से भाजपा पार्षद अमित बिष्ट को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा पार्षद अमित बिष्ट का भतीजा कान्हा नाम का युवक उसके होटल में रिसेप्शनिस्ट का कार्य करता है। वहीं दूसरे पक्ष के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दर्मवाल का भतीजा कोमल का उससे होटल के कमरे को लेकर पूर्व में विवाद था।

जिस पर कोमल का दोस्त नितिन लोहनी व रिसेप्शनिस्ट कान्हा की रविवार रात लड़ाई हो गई। दोनों पक्षों की लड़ाई में रामपुर रोड के में जज फार्म निवासी नितिन लोहनी को गोली लगने से मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि इस लड़ाई में भाजपा पार्षद अमित बिष्ट भी शामिल था। इसको देखते हुए भाजपा पार्षद अमित बिष्ट को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- \“साहब बचा लो... पति कर सकता है मेरी हत्या\“, पति के टॉर्चर से परेशान महिला पहुंची थाने; लगाई सुरक्षा की गुहार
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167710