search

Weather Update: बिहार में ठंड ने किया ठिठुरने को मजबूर, 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

deltin33 2026-1-5 07:25:56 views 1098
  

बिहार में ठंड का प्रकोप। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, पटना। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से पटना समेत पूरे बिहार में कनकनी का प्रभाव बना हुआ है। बर्फीली हवा से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। मौसम विभाग के Weather Forecast के अनुसार मंगलवार तक प्रदेश में कोल्ड डे के साथ राज्य में घना कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने के साथ कनकनी से लोग परेशान रहेंगे।

राजधानी के अधिकतम तापमान में चार दिनों के दौरान पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस एवं 19.5 डिग्री सेल्सियस शेखपुरा का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। सोमवार को (Weather Update Today) उत्तरी भागों के 24 जिलों में कोल्ड डे के साथ घना कोहरे को लेकर ओरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

पटना सहित अन्य भागों में घना कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को पटना सहित छह जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य का अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस से 20.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया।

पटना सहित आसपास इलाकों में बर्फीली हवा के कारण कनकनी का असर बना रहा। दो दिनों से धूप नहीं निकलने और तेज हवा के कारण दिन और रात कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रही।

बिहार का सबसे कम न्यूनतम तापमान सारण छपरा में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि पटना का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे कम दृश्यता 50 मीटर वाल्मीकि नगर पश्चिम चंपारण में दर्ज हुआ। जबकि, पटना में सुबह के समय सौ मीटर दृश्यता दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
   
   
   भागलपुर
   18.2
   12.1
   
   
   गयाजी
   16.9
   13.0
   
   
   मुजफ्फरपुर
   15.0
   12.7
   
   
   पटना
   14.5
   10.6
  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475869