search

पत्नी को मायके भेज पति ने इंदौर में रचाई दूसरी शादी, इंस्टाग्राम में डाली रील पहुंची पहली बीवी के पास और फिर...

deltin33 2026-1-5 05:56:25 views 629
  



जागरण संवाददाता, ललितपुर। कहते हैं प्यार अंधा होता है, लेकिन आजकल का प्यार ‘डिजिटल’ भी है और यही डिजिटल प्यार ललितपुर के सौरभ के लिए भारी पड़ गया। एक तरफ पत्नी को मायके भेजा और दूसरी तरफ इंदौर जाकर ‘दूल्हा’ बन गए, पर साहब यह भूल गए कि दुनिया गोल है और इंस्टाग्राम की रील बहुत तेज! सौरभ ने दूसरी शादी की रील लाइक और व्यूज के लिए इंस्टाग्राम पर डाली तो पहली पत्नी के रिश्तेदार की नजर पड़ गई और सारी पोल खुल गई।  

कहानी शुरू होती है 13 नवंबर 2025 को। टीकरा गांव के रहने वाले सौरभ ने अपनी पत्नी स्वाति (जिनकी शादी मई 2023 में हुई थी) से कहा कि वह ईंटों के बिजनेस के सिलसिले में इंदौर जा रहे हैं। विदाई का सीन भावुक रहा होगा, सौरभ ने स्वाति को उसके मायके गढोली कलां छोड़ दिया और खुद काम की तलाश में निकल गए। स्वाति का आरोप है कि यह सब एक सोची-समझी साजिश थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

‘दहेज नहीं लाई तो दूसरी शादी कर लूंगा।’

सौरभ अक्सर कहता था, ‘दहेज नहीं लाई तो दूसरी शादी कर लूंगा।’ किसे पता था कि सौरभ अपनी धमकियों को इतनी जल्दी हकीकत में बदल देंगे! इंदौर पहुंचते ही सौरभ का इरादा बदल गया। वहां ईंटों के बिजनेस से ज्यादा ध्यान उनकी दूर की रिश्तेदार और प्रेमिका रश्मि पर था। दोनों के बीच फोन पर लंबी गुफ्तगू पहले से ही चल रही थी और वह तारीख भी आ गई, 27 नवंबर 2025, स्थान बगाज माता मंदिर टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश), जहां सौरभ ने रश्मि के साथ सात फेरे लिए और बन गए (दूसरी बार) दूल्हा।  

अब क्लाइमेक्स देखिए, जिसमें एक रील ने खेल बिगाड़ दिया। आजकल की शादी तब तक पूरी नहीं मानी जाती जब तक इंस्टाग्राम पर ‘जस्ट मैरिड’ वाली रील न डल जाए। सौरभ और रश्मि ने भी यही किया। रोमांटिक गानों के साथ शादी की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिए। उधर, मायके में बैठी स्वाति के एक रिश्तेदार की नजर उस रील पर पड़ गई। रील तुरंत स्वाति को भेजी गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

मड़ावरा थाने में हाइवोल्टेज ड्रामा जैसे ही रील सामने आई

स्वाति अपने माता-पिता के साथ सीधे मड़ावरा थाने पहुंच गई। पति पर दूसरी शादी करने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गहने छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने तत्काल फोन करके सौरभ को थाने हाजिर होने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों को सुनकर त्वरित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473803