search

नोएडा में 9000 फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री का रास्ता होगा साफ; निर्माण पर लगी रोक हटेगी; नक्शे होंगे मंजूर

deltin33 2026-1-5 05:27:48 views 1134
  

नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त और नोएडा प्राधिकरण के अध्यक्ष दीपक कुमार। जागरण



प्रवेंद्र सिंह सिकरवार, नोएडा। शनिवार को नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में स्पोर्ट्स सिटी की सेक्टर-150 के एससी-02 भूखंड में बनी परियोजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस भूखंड में 16 परियोजनाएं हैं। चार परियोजनाओं में सुप्रीम कोर्ट की ओर से सशर्त ओसी जारी करने का आदेश जारी किया। प्राधिकरण को जिन परियोजनाओं का लीज रेंट मिला हैं।

स्पोर्ट्स सिटी में बताईं सुविधांए भी विकसित हो चुकी हैं। ऐसी करीब 10 परियोनाएं हैं। इससे सीधे तौर पर नौ हजार खरीदारों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ होगा। यहां भी सशर्त ओसी मिल सकेगी। साथ ही यहां निर्माण पर लगी रोक भी कोर्ट के आदेश के अनुपालन में हटेगी। वर्ष 2021 में प्राधिकरण ने 201वीं बोर्ड बैठक में यहां रोक लगाई थी।

बता दें स्पोर्ट्स सिटी की एससी-02 भूखंड से जुडी चार परियोजनाओं की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। यहां के खरीदार रजिस्ट्री के लिए सुप्रीम कोर्ट में पहुंचे थे। कोर्ट ने सभी परियोजनाओं में एक समान आदेश जारी करते हुए प्राधिकरण को सशर्त ओसी जारी करने के कहा। इसमें गोदरेज, टाटा और एटीएस की परियोजनाएं शामिल हैं।

अन्य परियोजनाओं में लीज रेंट और स्पोर्ट्स सिटी की सुविधाएं विकसित की जा चुकी हैं या अंतिम चरण में हैं। करीब छह परियोजनाओं में निर्माण कार्य रुका है या चल रहा है। ऐसे में करीब 10 परियोजनाओं को सशर्त ओसी जारी होने का रास्ता प्राधिकरण की बोर्ड मीटिंग के बाद साफ नजर आ रहा है।

प्राधिकरण ने सु्प्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन को लेकर बोर्ड में रूपरेखा भी तैयार की। निर्माण, सुरक्षा , स्पोर्टस एक्टिविटी, एनजीटी के नियम और टाइम एक्सटेंशन जैसी करीब 20 से ज्यादा शर्त हैं पूरी होने पर इनको सशर्त ओसी जारी की जाएगी।
एक परियोजना को मिली ओसी

इसी भूखंड में ब्रिकराइज की परियोजना में प्राधिकरण की ओर से पूर्व में ओसी जारी की जा चुकी है। यह सशर्त ओसी कोर्ट के आदेश पर ही जारी की गई थी। अन्य परियोजनाओं में भी कोर्ट के आदेशाुनुसार ओसी जारी करने का बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474348