search

गोवा क्लब अग्निकांड के पीड़ित परिवारों ने गुनहगारों के लिए मांगी फांसी की सजा, आग लगने से 25 लोगों की हुई थी मौत

Chikheang 2026-1-5 02:55:41 views 510
  

गोवा अग्निकांड में न्याय की मांग को लेकर मृतकों के स्वजन व अन्य लोगों ने जंतर मंतर पर किया प्रदर्शन। जागरण



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। गोवा के क्लब अग्निकांड के पीड़ितों के परिवार की तरफ से जंतर-मंतर पर रविवार को प्रदर्शन किया गया। हाथों में अपनों की तस्वीरें और आंखों में आक्रोश लिए मृतकों के स्वजन ने इसे महज हादसा नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और मुनाफाखोरी का नतीजा बताया। उन्होंने इसके गुनहगारों के लिए फांसी की मांग की।

बता दें कि गत छह दिसंबर को गोवा के क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। इसके साथ करीब 50 लोग जख्मी भी हुए थे। चार मृतक दिल्ली के करावल नगर के रहने वाले थे।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्लब मालिकों ने कानून को ताक पर रखकर अवैध रूप से कारोबार चलाया। न ट्रेड लाइसेंस था, न फायर एनओसी और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था।

पीड़ित परिवारों की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता विष्णु जोशी ने बताया कि धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में अलग एफआईआर दर्ज की गई है।

दिल्ली के करावल नगर के मृतकों के स्वजन दीपक कबडवाल ने बताया कि घर में कुल 4 लोगों की मृत्यु हुई है। भाभी मेरी घायल हुई थी। हम चाहते है कि क्लब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और दोषियों को जमानत नहीं दी जानी चाहिए। वही उन्होंने उचित मुआवजे की भी मांग की।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166848