search

दादी की अस्थियां लेकर जा रहे बालक को डंपर ने चपेट में लिया, मौत

LHC0088 2026-1-5 01:25:56 views 840
  





दादी की अस्थियां लेकर जा रहे बालक को डंपर ने चपेट में लिया, मौत  

संवाद सूत्र, जागरण. सरसावा (सहारनपुर) : अपने पिता के साथ दादी की अस्थियां लेकर हरिद्वार जा रहे 11 वर्षीय बालक को यमुना नदी के पुल पर डंपर ने चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल बालक को मेडिकल कालेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को बरामद कर लिया है, जबकि चालक फरार है। स्वजन की ओर से मामले में तहरीर दी गई है।  



रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे हिमाचल प्रदेश के पालमपुर के मुहल्ला वालवाच कालोनी निवासी कपिल परिवार के साथ अपनी मां की अस्थियां लेकर हरिद्वार जा रहे थे। जब वे हरियाणा से यूपी सीमा में यमुना पुल पर पहुंचे तो उन्होंने कार रोक ली। इसी दौरान उनका 11 वर्षीय बेटा अर्णव सड़क के किनारे खड़ा हो गया। तभी पीछे से आ रहे खनन से भरे डंपर ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे के बाद बालक बेसुध होकर सड़क पर गिर गया, जिससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर थाना सरसावा की शाहजहांपुर चौकी पुलिस ने बालक को सरकारी गाड़ी से मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रवेश शर्मा ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164999