search

हजारीबाग के गौतम सोनी बने मिस्टर सीनियर झारखंड बॉडी बिल्डिंग चैंपियन, उप विजेता बने रांची के मोहम्मद शाहनवाज खान

LHC0088 2026-1-4 23:26:24 views 569
  

हजारीबाग के गौतम सोनी ने जीता खिताब। (जागरण)



जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। महात्मा गांधी सभागार में सेरसा एंड वेस्ट सिंहभूम बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के द्वारा आयोजित सीनियर झारखंड स्टेट बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप एंड स्पोर्ट्स फिजिक का उद्घाटन खरसावा विधायक दशरथ गगराई और झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उराव ने मिस्टर वेस्ट सिंहभूम और मिस्टर सीनियर झारखंड का खिताब के विजेता हजारीबाग के गौतम सोनी बने और उप विजेता रांची के मोहम्मद शाहनवाज खान को कप, प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इससे पहले चैंपियनशिप का उद्घाटन खरसावा विधायक दशरथ गगराई और झामूमो के प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उराव ने संयुक्त रूप में दीप प्रज्वलित कर किया।

चैंपियनशिप में देवघर, धनबाद, जामताड़ा, रांची, ईस्ट और वेस्ट सिंहभूम के बॉडी बिल्डरों ने अपने शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन किया।

55 केजी वेट कैटेगरी में वेस्ट सिंहभूम के मनजीत महतो ने गोल्ड मेडल, ईस्ट सिंहभूम के सुमित प्रमाणिक ने सिल्वर मेडल और रांची के तेजस कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। वहीं, 60 केजी वेट कैटेगरी में रांची के राजराम मिर्धा ने गोल्ड मेडल, रांची के साहेब आलम ने सिल्वर मेडल और धनबाद के सुवोनंदन बनर्जी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

  

उप विजेता।

65 केजी वेट कैटेगरी में हजारीबाग के गौतम सोनी ने गोल्ड मेडल, वेस्ट सिंहभूम के करण नायक ने सिल्वर मेडल और ईस्ट सिंहभूम के दीपक सोरेन ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। 70 केजी वेट कैटेगरी में ईस्ट सिंहभूम के प्रवीण महतो ने गोल्ड मेडल ,ईस्ट सिंहभूम के सुजय देब ने सिल्वर मेडल और बोकारो के चंदन यादव ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

75 केजी वेट कैटेगरी में मोहम्मद शाहनवाज खान ने गोल्ड मेडल, धनबाद के अभिक दास ने सिल्वर मेडल और जामताड़ा के तपन हरि ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। 80 केजी से अधिक वेट कैटेगरी में धनबाद के बिट्टू साह ने गोल्ड मेडल, वेस्ट सिंहभूम के सोहेल खान ने सिल्वर मेडल और देवघर के मोहम्मद जफर अहमद ने ब्रॉन्ज मेडल जीता ।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165056