search

Sakat Chauth 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग में करें सकट चौथ का व्रत, बिजनेस और करियर की सारी बाधाएं होंगी दूर

cy520520 2026-1-4 21:56:33 views 755
  

Sakat Chauth 2026: सकट चौथ का धार्मिक महत्व



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 06 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। इस शुभ अवसर पर लंबोदर संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी। लंबोदर संकष्टी चतुर्थी को सकट चौथ के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है।

  

सकट चौथ का पर्व सकट माता को समर्पित है। इस दिन सकट माता और भगवान गणेश की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही संतान सुख और संतान की लंबी आयु के लिए व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से व्रती की हर मनोकामना पुरी होती है।

ज्योतिषियों की मानें तो माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर सर्वार्थ सिद्धि योग कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। इन योग में सकट माता की पूजा करने से सुख, सौभाग्य और वंश में वृद्धि होगी। आइए, सकट चौथ का शुभ मुहूर्त और योग जानते हैं-
सकट चौथ शुभ मुहूर्त ( Sakat Chauth 2026 Shubh Muhurat)

वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 06 जनवरी को सुबह 08 बजकर 01 मिनट पर माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि अगले साल शुरू होगी। वहीं, 07 जनवरी को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का समापन होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि से दिन की गणना होती है। इसके लिए 06 जनवरी को सकट चौथ का पर्व मनाया जाएगा।
सकट चौथ शुभ योग

ज्योतिषियों की मानें तो सकट चौथ पर सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग सुबह 06 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक है। इस योग में सकट माता की पूजा करने से व्रती की हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही शुभ कामों में सिद्धि और सफलता मिलेगी।

वहीं, माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर प्रीति योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण रात 08 बजकर 21 मिनट तक है। इसके बाद आयुष्मान योग का संयोग है। इन योग में भगवान गणेश और सकट माता की पूजा करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध होंगे।
पंचांग

  • सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर
  • सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 39 मिनट पर
  • चंद्रोदय- शाम 08 बजकर 54 मिनट पर
  • चंद्रास्त- सुबह 09 बजकर 35 मिनट पर
  • शुभ समय (Today Shubh Muhurat)
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 26 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 11 मिनट से 02 बजकर 53 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 36 मिनट से 06 बजकर 04 मिनट तक


यह भी पढ़ें- संतान की लंबी उम्र के लिए पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें, यहां देखें Sakat Chauth की तिथि

यह भी पढ़ें- Sakat Chauth 2026 Date: 06 या 07 जनवरी, कब है सकट चौथ? यहां पढ़ें चंद्रोदय का सही समय और नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163275