search

पंजाब के विकास के लिए BJP ही एकमात्र विकल्प, CM नायब सैनी बोले- कांग्रेस और AAP ने जनता को किया गुमराह

cy520520 2026-1-4 20:26:32 views 1214
  

भाजपा के ‘वर्कर मिलनी समारोह’ में शिरकत करते CM नायब सैनी। फोटो सीएम एक्स



जागरण टीम, घनौर/राजपुरा (पटियाला)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को हलका घनौर में भाजपा के ‘वर्कर मिलनी समारोह’ में शिरकत करते हुए विपक्षी पार्टियों पर तीखे निशाने साधे।

भाजपा के हलका प्रभारी विकास शर्मा के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रनीत कौर, हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल, पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह चीमा, पंजाबी अभिनेता होबी धालीवाल, फतेहगढ़ साहिब से लोकसभा चुनाव लड़ चुके वाल्मीकि समाज के नेता गेजा राम वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष जपाल सिंह गंगरोली, मुख्य प्रवक्ता जरनैल सिंह हैप्पी कंबोज पिलखणी राजपुरा और अन्य वरिष्ठ नेतृत्व पहुंचा।
कांग्रेस और ‘आप’ ने जनता को गुमराह किया: CM सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसभा के दौरान विपक्षी दलों, विशेष रूप से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने लोगों से झूठे वादे करके वोट तो लिए, लेकिन सत्ता में आने के बाद जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं।

पंजाब के लोगों ने कांग्रेस और ‘आप’ दोनों को मौका दिया, लेकिन दोनों सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त रहीं। केवल भारतीय जनता पार्टी ही पंजाब को फिर से देश का नंबर एक राज्य बना सकती है और इसकी पुरानी शान बहाल कर सकती है।

मनरेगा के बारे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस योजना को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया है। पहले 100 दिनों के रोजगार की गारंटी थी, जिसे बढ़ाकर अब 125 दिन कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के समय मनरेगा में भारी भ्रष्टाचार होता था, जिसे अब रोका गया है।

विपक्षी नेताओं के बयानों पर चुटकी लेते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद विपक्षी पार्टियां सिर्फ गुमराह करने वाली राजनीति कर रही हैं।
परनीत कौर ने बंदी सिखों की रिहाई की वकालत की

पटियाला से सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री परनीत कौर ने पंजाब की वर्तमान स्थिति और राजनीतिक मुद्दों पर कहा कि घनौर इलाका हरियाणा की सीमा से लगता है, जिस कारण यहाँ के लोग पंजाब और हरियाणा के विकास कार्यों की तुलना करते हैं।

हरियाणा में भाजपा सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं पंजाब से कहीं बेहतर हैं। बंदी सिखों की रिहाई बारे उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार से अपील करती हैं कि जिन बंदी सिखों की सजाएं पूरी हो चुकी हैं, उन्हें रिहा किया जाए।
पंजाब की बेहतरी के लिए भाजपा एकमात्र विकल्प

हलका घनौर के भाजपा प्रभारी विकास शर्मा के नेतृत्व में इस ‘वर्कर मिलनी समारोह’ का आयोजन किया गया। इस मौके विकास शर्मा ने कहा कि पंजाब को आज नशों, कर्ज के दलदल और बढ़ते अपराध से बचाने की सख्त जरूरत है। आने वाले समय में पंजाब में भाजपा की सरकार बनना तय है।

इस अवसर पर उनके साथ हरजिंदर सिंह सरवारा, पाखर सिंह कामी कलां, कमलजीत सिंह, सतनाम सिंह, कुंदनलाल, राम कुमार राणा, रजनीश कुमार मंडल अध्यक्ष, मनिंदर शर्मा,गोल्डी वठोनिया, राजेन्द्र तलवाड,गौतम सूद और संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162715