search

सोनमर्ग में मुंबई के टूरिस्ट की तबीयत बिगड़ने से मौत, बर्फबारी का लुत्फ उठाने आया था कश्मीर

LHC0088 2026-1-4 17:26:47 views 767
  

मुंबई के टूरिस्ट की तबीयत बिगड़ने से मौत (प्रतिकात्मक तस्वीर)



जागरण संवाददाता, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में बर्फबारी का लुत्फ उठाने आए मुंबई के एक टूरिस्ट की मौत हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सोनमर्ग में घूमने के दौरान टूरिस्ट की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसे मौके पर मौजूद लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मोहम्मद रईस सिद्दीकी (57) के रूप में हुई है, जो मोहम्मद शरीफ के बेटे और मुंबई के रहने वाले थे।
भीषण सड़क हादसा, चार टूरिस्ट घायल

वहीं, आज पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में एक भीषण सड़क हादसा भी हुआ। इस हादसे में केरल के चार टूरिस्ट गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा रविवार सुबह बारसू इलाके में हुआ। घायल टूरिस्ट एक पैसेंजर गाड़ी से घूमने जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी।
सभी घायलों की हालत स्थिर

गनीमत रही कि इस सड़क हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। अधिकारियों के मुताबिक, सभी घायलों को पहले SDH पंपोर ले जाया गया और वहां से उन्हें इलाज के लिए SMHS अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया। सभी की हालत अभी स्थिर है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165499