search

सिद्धार्थनगर में उज्बेकिस्तान की महिला बंदी की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

LHC0088 2026-1-4 14:56:40 views 313
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। उजबेकिस्तान की महिला बंदी की हालत बिगड़ गयी है। उसका मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। भारत-नेपाल सीमा के बढ़नी बार्डर से उसे पांच दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। उसके पास भारत में रहने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला था।  

28 दिसंबर को भारत में बिना वैध दस्तावेज भारत में रहने के आरोप में एसएसबी और पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल में निरुद्ध रहने के दौरान वह लगातार मानसिक तनाव में नजर आ रही थी। जेल प्रशासन के अनुसार बंदी शुरू से ही सदमे की स्थिति में थी और किसी से ठीक से संवाद भी नहीं कर पा रही थी।

भाषा संबंधी समस्या के कारण उसकी बात समझने में भी कठिनाई हो रही थी। एक जनवरी को अचानक उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई, जिसके बाद तत्काल उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों द्वारा आवश्यक जांच कर उपचार शुरू किया गया। महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे विशेष निगरानी में रखा गया है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 50 लाख की नकदी से खुला हवाला नेटवर्क का राज, पुलिस खंगाल रही मोबाइल डिटेल्स

जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने बताया कि जेल आने के बाद से ही महिला तनावग्रस्त थी। स्वास्थ्य बिगड़ने पर तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई। फिलहाल महिला की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। प्रशासन की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164691