search

फतेहपुर में शीतलहर का प्रकोप, 24 घंटे में सर्दी से चार लोगों की गई जान

deltin33 2026-1-3 21:57:13 views 642
  



जागरण संवाददाता, फतेहपुर। कड़ाके की सर्दी अब जानलेवा साबित होने लगी है। बीते 24 घंटे में सर्दी लगने से किसान और तीन युवाओं समेत चार की मौत हो गई। पारे में आई गिरावट के चलते बर्फीली हवाओं के थपेड़े लोगों को परेशानी में डाले हुए है।

दूसरे दिन भी बादल छाए रहने से दिन भर भगवान भाष्कर के दर्शन नहीं हुए। गलन वाली सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों के साथ जैकेट, टोपी, मफलर का उपयोग कर रहे हैं इसके बावजूद जरा सी असावधानी लोगों को बीमारी मे धकेल रही है।

वहीं प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कर रखी है। मौसम विभाग ने बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 16.5 और न्यूनतम 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मवइया गांव निवासी 31 वर्षीय पुत्र दिनेश साइकिल से घर लौट रहा था। तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिस पर स्वजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन गांव निवासी 57 वर्षीय रणधीर सिंह खेतों में काम करने गया था। तभी शाम को लौटते समय उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।

जिस पर परिजन तत्काल सरकारी एंबुलेंस द्वारा उपचार उपचार के लिए सरकारी अस्पताल हरदों ले गए जहां पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। तीसरी घटना हुसेनगंज थानाक्षेत्र के मवई गांव में हुई जिसमे पेशे से इंजीनियर सर्वेश कुमार एक माह पूर्व नोयडा से पिता की बीमारी के चलते घर लौटा था।

शनिवार की सुबह उसे अचानक चक्कर आया और घर पर ही उसकी मौत हो गई, स्वजन मौत का कारण ठंड लगना बताया है। उधर चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बा निवासी 38 वर्षीय कुलदीप कुमार पांडेय की सर्दी लगने से मौत हो गई। स्वजन की मानें तो कुलदीप दो दिन से खेतों में सिंचाई कर रहे थे।

आज सुबह देर तक घर ना आने पर पत्नी रोशनी ने फोन किया लेकिन फोन रिसीव नही हुआ। तब परिजनों ने जाकर देखा तो मृतक खेत की मेंड़ पर अचेत अवस्था मे पड़े मिले। जिन्हें परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भाई कृष्ण कुमार पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475956