search

यूपी सरकार की पहल, महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा मछली पालन व्यवसाय, 19 समूहों की 350 महिलाओं ने शुरू किया व्यवसाय

Chikheang 2026-1-3 19:27:36 views 799
  



जागरण संवाददाता, बांदा। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार लगातार प्रोत्साहन दे रही है और विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उनकी कमाई का जरिया बना रही है। माैजूदा समय में जिले की करीब साढ़े तीन सैकड़ा महिलाएं ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से मछली पालन का काम कर रही हैं।

  

विभिन्न क्षेत्रों में करीब 19 समूह करीब 82 बायो फ्लाॅक टैंकों में मछली पालन का काम कर रहे हैं। मछली पालन के क्षेत्र से जुड़कर महिलाएं खासा मुनाफा कमा रही हैं। बताया गया है कि मछलियों के उत्पादन से लेकर बिक्री तक की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार से नामित प्राइवेट कंपनी उठा रही है।


प्रदेश की योगी सरकार जहां एक ओर महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जोड़ने के लिए मिशन शक्ति 5.0 चला रही है, वहीं ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद कर रही है। विभिन्न महिला समूहों को मत्स्य पालन से जोड़कर उन्हें कमाई का जरिया उपलब्ध कराया जा रहा है।

  

  

आंकड़ों के मुताबिक जिले के चार विकासखंडों में 19 महिला समूह मछली पालन के व्यवसाय से जुड़े हैं। महिलाओं की सुविधा के लिए बबेरू ब्लाक में आधा सैकड़ा, बिसंडा में 22 और नरैनी में 10 स्थानों पर बायो फ्लाक टैंक स्थापित किए गए हैं, जिनमें महिला समूह मछली पालन का काम कर रहे हैं। मत्स्य पालन विभाग की मानें तो मछली पालन के क्षेत्र में रुचि लेने वाले महिला समूहों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत सब्सिडी दिलाने की प्रक्रिया भी चल रही है।

  

बताया कि एक फ्लाक टैंक बनाने में करीब 60 हजार रुपये का खर्च अनुमानित है, जबकि इसमें 30 हजार रुपये की सब्सिडी का प्राविधान है। उधर मछली उत्पादन और बिक्री का पूरा जिम्मा प्रदेश सरकार से नामित नेचर जनिक्स कंपनी को सौंप दिया गया है। ऐसे में महिला समूहों को न तो परेशान होने की जरूरत है और न नुकसान होने का कोई खतरा। कंपनी के मार्गदर्शन में बेहतर उत्पादन और बिक्री का काम आसान होगा।


मछली पालन से मुनाफा कमाकर समूह होंगे समृद्ध

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जहां महिला समूहों को विभिन्न रोजगारों से जुड़ने के अवसर प्रदान किए जाते हैं, वहीं मछली पालन के व्यवसाय से जुड़कर महिलाएं अच्छा मुनाफा कमा सकती हैं और अपने समूह को समृद्ध बना सकती हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के डिप्टी कमिश्नर भइयन लाल ने बताया कि जनपद के चार विकासखंडों में अभी स्टार्टअप के रूप में समूहाें को मछली पालन से जोड़ा गया है, जबकि आगे आने वाले समय में समूचे जनपद के समूहों को मछली पालन से जोड़ा जाएगा। बताया कि मछली पालन के क्षेत्र में महिलाएं रुचि ले रही हैं और व्यवसाय से होने वाले मुनाफे से समूहों को समृद्ध बनाने का काम कर रही हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166782